डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Working Women Lifestyle Balance Tips: एक मां की जॉब 12 महीने और 24 घंटे तक चलती है। मां अपने बच्चे की हर जरूरतों का खास ख्याल रखती हैं। अपनी जरूरतों को छोड़कर परिवार के लिए दिन-रात एक कर देती हैं। अगर महिला कहीं नौकरी करती हैं तो उन्हें घर, बच्चे और ऑफिस का काम संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं और बीमारी पड़ जाती हैं। हालांकि कुछ औरतें इससे बेहतर तरीके से मैनेज करती हैं। अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़े आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसका पालन करने से जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगी।
वर्किंग महिलाएं कई कामों को एक साथ निपटाने की कोशिश करती हैं। ऐसा करने पर तनाव बढ़ता है। इसलिए प्रयास करें कि एक समय में एक ही काम को निपटाएं।
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच वर्किंग वुमन्स खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में सेल्फ केयर करना जरूरी है। कोशिश करें की मॉनिंग वॉक पर जाएं। योगा और जुम्बा क्लास भी एक बेहतर विकल्प है।
बीमारियों से बचने और तनाव को कम करने के लिए शरीर का हाइड्रेट होना जरूरी है। महिलाएं हमेशा पानी की बोतल अपने पास रखें। अगर सादा पानी पीने में परेशानी है तो उसमें ग्लूकोज पाउडर, फलों के टुकड़े, पुदीना या खीदा को मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
महिलाएं अक्सर अपने परिवार वालों को खाना खिलाती हैं, लेकिन खुद इसे अनदेखा कर देती हैं। वर्किंग वुमन्स के लिए जरूरी है कि वह अपनी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मिनरल्स को शामिल करें। न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाने से बीमार कम पड़ेंगी।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।