• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मायोपिया के केस, विटामिन डी का स्तर भी हुआ कम, ये है मुख्य कारण

Myopia Causes: मायोपिया से ग्रसित होने पर दूर की चीजें देखने में दिक्कत होती है। इस बीमारी के बढ़ने से दृष्टि हीनता का खतरा रहता है। मायोपिया में पुतल...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 16 Sep 2022 08:00:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Sep 2022 10:59:54 PM (IST)
बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मायोपिया के केस, विटामिन डी का स्तर भी हुआ कम, ये है मुख्य कारण
Myopia Causes: मायोपिया से ग्रसित होने पर दूर की चीजें देखने में दिक्कत होती है। इस बीमारी के बढ़ने से दृष्टि हीनता का खतरा रहता है। मायोपिया में पुतली का आकार बढ़ता है। बच्चों में यह बीमारी बढ़ रही है।

Myopia Causes: कोरोना वायरस ने सभी के जीवन में बुरा असर डाला है। कोविड संक्रमण अब काबू में आ चुका है, लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक रिचर्स कर रहे हैं। इस बीच एक शोध सामने आया है कि वायरस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हुआ है। कोविड-19 के कारण बच्चों में मायोपिया की शिकायत बढ़ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार शंकर आई अस्पताल द्वारा एक अध्ययन किया गया है। जिसमें खुलासा हुआ कि बीते दो साल में मायोपिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक्सपर्ट के अनुसार पीछे विटामिन डी की कमी होना बड़ा कारण हो सकता है।

बच्चों में विटामिन का स्तर कम

मायोपिया आंखों की बीमारी है। बच्चों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। मायोपिया से ग्रसित होने पर दूर की चीजें देखने में परेशानी होती है। इस बीमारी के बढ़ने से दृष्टि हीनता का खतरा रहता है। मायोपिया में पुतली का आकार बढ़ता है। जिससे चीजें धुंधली दिखाई देने लगती हैं। शंकर आई हॉस्पिटल ने अध्ययन में 8 से 14 साल के बच्चों में विटामिन डी 3 का स्तर कम पाया। अस्पताल द्वारा शोध जनवरी और जुलाई 2022 के बीच किया गया।


वयस्कों में ज्यादा मामले

एक्सपर्ट के मुताबिक मायोपिया बच्चों में पाई जाने वाली सामान्य बीमारी है। देश में 35.6 प्रतिशत वयस्क और 5.3 प्रतिशत बच्चे मायोपिया से ग्रसित है। मायोपिया के कारण आंखों को काफी नुकसान होता है। अध्ययन को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी एंड स्ट्रैबिस्मस की कंसल्टेंट डॉक्टर सौम्या आर ने बताया कि सूर्य विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। पिछले सालों से लोग घरों में बंद रहे। जिसकी वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। घर में रहने के कारण बच्चों को सूरज का प्रकाश नहीं मिल पाया है। यह विटामिन डी की कमी का प्रमुख कारण है।

यह भी पढ़ें- Home Remedies: टमाटर से डार्क सर्कल हटाएं, जानिए इस्तेमाल के तरीके और फायदे

यह भी पढ़ें- Copper Water: तांबे के बर्तन में पानी पीने के कई हैं फायदे, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया संबंधी रोगों से मिलेगी निजात