Natural Remedies Delay Period: पीरियड्स टालना है तो आजमा सकते हैं ये घरेलू उपाय
Natural Remedies Delay Period एप्पल साइडर विनेगर को मुंहासों, सीने में जलन और यहां तक कि पेट की चर्बी के लिए एक चमत्कारिक इलाज के रूप में जाना जाता है, लेकिन पीरियड्स को टालने में भी एप्पल साइडर विनेगर एक कारगर औषधि है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 24 Nov 2022 08:56:35 AM (IST)
Updated Date: Thu, 24 Nov 2022 08:56:35 AM (IST)

Natural Remedies Delay Period । जिन महिलाओं को समय पर पीरियड्स आते हैं और कई बार व्यक्तिगत कारणों से इसे टालना चाहती है। पारिवारिक कार्यक्रम, पूजा या यात्रा के दौरान महिलाएं नहीं चाहती है तो उन्हें मासिक धर्म की परेशानी झेलना पड़े, ऐसे में कई महिलाएं पीरियड्स को टालने में लिए दवाइयां भी लेती है लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हम यहां आपको कुछ ऐसी घरेलू औषधियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप कुछ हद तक पीरियड्स को टाल सकते हैं -
सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर को मुंहासों, सीने में जलन और यहां तक कि पेट की चर्बी के लिए एक चमत्कारिक इलाज के रूप में जाना जाता है, लेकिन पीरियड्स को टालने में भी एप्पल साइडर विनेगर एक कारगर औषधि है। मासिक धर्म आने से पहले इसका सेवन किया जा सकता है, हालांकि सेब के सिरके पर अभी तक कोई ऐसा शोध नहीं हुआ है, जिससे यह पुष्टि की जा सके कि इसके सेवन से पीरियड्स का आना टल जाता है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सेब साइडर की बार-बार खुराक दांतों, मुंह और गले के नाजुक ऊतकों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। एसीवी को सीधे बोतल से न पिएं। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीना उचित रहता है।
चना दाल का ज्यादा सेवन करें
पीरियड्स से ठीक पहले चने की दाल का सेवन ज्यादा करने से भी आप मासिक धर्म को आगे धकेल सकते हैं। दाल को नरम होने तक भून लें, फिर उसे बारीक पीस लें। फिर इसका सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में भी अभी तक कोई शोध नहीं हुआ है। चने के दाल का ज्यादा सेवन करने से इस दौरान आपको गैस, कब्ज या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
नींबू का रस
नींबू का रस भी सेब के सिरके की तरह अम्लीय होता है। चूंकि मासिक धर्म के पहले खट्टे फल का सेवन ज्यादा करने से पीरियड्स को आगे बढ़ाया जा सकता है, इसलिए मासिक धर्म को आगे बढ़ाने के लिए नींंबू का सेवन भी ज्यादा करना चाहिए। एक गिलास पानी या बिना चीनी वाली चाय में नींबू को पानी में डाल कर सुबह शाम पी सकती है।