• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri Fast: नवरात्र में जरूर करें उपवास, लेकिन तली हुई चीजों के बजाय फलों का करें सेवन

नवरात्र में उपवास का विशेष महत्व है। हालांकि उपवास का सेहत पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है, ऐसे में उपवास के दौरान क्या सेव...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 11:46:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Apr 2025 11:46:05 AM (IST)
Navratri Fast: नवरात्र में जरूर करें उपवास, लेकिन तली हुई चीजों के बजाय फलों का करें सेवन

HighLights

  1. शरीर में नहीं होना चाहिए पानी की कमी
  2. रात के समय में फलों का सेवन ही करें
  3. सुबह-सुबह व्यायाम भी करना चाहिए

रचना ठाकुर, इंदौर। अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपवास रखती हैं। साथ ही अभी गर्मी का मौसम भी चल रहा है, ऐसे में हमें खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

यदि हम उपवास में सेहतमंद खाद्य पदार्थों का सेवन करें तो हमारी सेहत अच्छी रहेगी। कई महिलाएं इन दिनों में तेल की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ का सेवन भी अधिक करती है। जिससे समस्या हो सकती है।

डिहाइड्रेशन का ध्यान रखें

उपवास के दिनों में सबसे ज्यादा आवश्यक है कि हम डिहाइड्रेशन का ध्यान रखें। इसके लिए अधिक मात्रा में पानी पीएं और तरल पदार्थों का सेवन करें। उपवास में कई महिलाएं एक समय पर ही नमक का सेवन करते हैं। इससे इलेक्ट्रोलाइट शरीर में कम हो जाते हैं।

पुदिना, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। जिससे इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं हो सकती है। सुबह जीरे का पानी पी सकते हैं। तरबुज के रस में गोंद कतीरा डालकर ले सकती है। जिससे वह हाइड्रेट रह सकेगी।

तेलीय पदार्थ की बजाय महिलाओं को फलों का सेवन करना चाहिए। कुछ लोग राजगीरे की पुरी बनाकर खाते हैं। लेकिन इसके बजाय राजगीरे के आटे में लोकी मिलाकर डीश बना सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

कोशिश करें कि रात के समय में फलों का सेवन ही करें। वहीं सुबह-सुबह व्यायाम भी करना चाहिए, यह भी हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है।

(रचना ठाकुर मध्य प्रदेश के इंदौर में आहार पोषण विशेषज्ञ हैं।)