यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pain Relief Home Remedies: कमर और घुटने के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे तैयार करें ये घरेलू नुस्खा
back and knee pain चावल, उड़द की दाल, मैदे आदि की बनी हुई और तली हुई चीजों से परहेज करें।
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 06 May 2023 12:55:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 May 2023 12:55:52 PM (IST)

Pain Relief Home Remedies। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण इन दिनों कई लोगों को कमर और घुटने में दर्द की समस्या बहुत कम उम्र में ही देखी जाने लगी है। इस तरह की परेशानियों में दर्द निवारक गोलियां खाना भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती है। ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खों से कमर और घुटने के दर्द को कम कर सकते हैं -
- रात में 1 कटोरी गेहूं पानी में भिगों दें। सुबह इन भीगे हुए गेहूं के साथ 30 ग्राम खसखस तथा 30 धनिया बारीक पीस लें। इस चटनी को दूध में पका लें और खीर बना लें। इस खीर को आवश्यकतानुसार हफ्ते में दो बार खाने से कमर दर्द से राहत मिलती है। इससे पाचनशक्ति की कमजोरी भी मिटती है।
- खसखस और मिश्री दोनों को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें और प्रतिदिन सुबह शाम खाने 2-2 चम्मच गर्म दूध के साथ खाना चाहिए। इससे भी कमर और घुटने के दर्द में राहत मिलती है।
ये नुस्खे भी कारगर
- कमर दर्द में तारपीन के तेल की मालिश बहुत लाभदायक है।
- चावल, उड़द की दाल, मैदे आदि की बनी हुई और तली हुई चीजों से परहेज करें।
- हमेशा गर्म पानी का सेवन करें। यदि ठंडा पानी पीना है तो उबलते हुए पानी में 4 पत्ते तुलसी, एक बड़ी इलायची या दो छोटी इलायची पीसकर डाल दें। फिर सुबह का उबला हुआ पानी ठंडा करके शाम तक पिएं।
- कमर दर्द, घुटनों का दर्द और गठिया के रोगियों को रोज खाली पेट 3-4 अखरोट की गिरियों को अच्छी तरह चबाकर खाने से बहुत लाभ होता है और खून शुद्ध होता है। इसे सप्ताह में दो बार खाना चाहिए।
- रोज सुबह मेथी दाना के बारीक चूर्ण की एक से दो चम्मच की मात्रा से पानी के साथ फक्की लगाने से घुटनों का दर्द समाप्त होता है। विशेषकर बुढ़ापे में घुटने नहीं दुखते। इससे एड़ी का दर्द भी ठीक होता है। लगातार एक-दो महीने तक लें।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।