• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैलिएटिव केयर: कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेलियर जैसी बीमारियों में कारगर होती है यह सेवा

पैलिएटिव केयर में चिकित्सक, नर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक सलाहकार मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हैं। पैलिएटिव केयर किसी भी च...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 05:11:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 05:21:33 PM (IST)
पैलिएटिव केयर: कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेलियर जैसी बीमारियों में कारगर होती है यह सेवा
पैलिएटिव केयर आज के दौर में मरीजों के लिए आसरा है।

HighLights

  1. मरीज को मानसिक और भावनात्मक सहारा जरूरी
  2. इस सेवा में रोगी के जीवन की गुणवत्‍ता पर जोर
  3. अनेक आधारों पर बनाते हैं देखभाल की योजना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, तब भी कई बार गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में केवल चिकित्सा और उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहारा भी आवश्यक होता है। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैलिएटिव केयर की सेवाएं उपलब्ध होती हैं।

पैलिएटिव केयर का यह है मतलब

पैलिएटिव केयर एक ऐसा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र है जो गंभीर और जीवन-तक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवारों को राहत और सहाय प्रदान करता है। इसका उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं है, बल्कि मरीज की जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक देखभाल कर समावेश होता है।


रखते हैं इन बातों का खयाल

पैलिएटिव केयर मरीज और उनके परिवार को सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर दी जाती है। इसमें दर्द प्रबंधन, मानसिक समर्थन, सामाजिक सेवाएं और आध्यात्मिक सहायता शामिल हैं। प्रत्येक मरीज की स्थिति और आवश्यकताओं के आधार पर व्यक्तिगत देखभाल की योजना बनाई जाती है।

naidunia_image

इन बीमारियों में है बहुत लाभकारी

यह सेवा मरीज की जीवन शैली, उनके पारिवारिक माहौल और उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखकर दी जाती है। कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेलियर, न्यूरोलाजिकल विकार जैसी बीमारियों में पैलिएटिव केयर बेहद सहायक होती है। यह मरीजों को दर्द और अन्य तकलीफों से राहत दिलाने में मदद करती है। पैलिएटिव केयर का मुख्य उद्देश्य मरीज को जीवन की गुणवत्ता करे सुधारना है। यह उन्हें अधिक आरामदायक और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करती है।

(यह जानकारी भोपाल के जेपी अस्‍पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने दी है।)