• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Papaya Benefits: सुबह खाली पेट खाएं पपीता, पाचन के साथ स्किन को भी होगा फायदा

पपीते में कैरोटीनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता ह...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 02:33:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 02:33:57 PM (IST)
Papaya Benefits: सुबह खाली पेट खाएं पपीता, पाचन के साथ स्किन को भी होगा फायदा
पपीता खाली पेट खाने से फ्री रेडिकल डैमेज भी कम होता है।

HighLights

  1. पपीता में पैपिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन को ठीक रखता है।
  2. पपीता का नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  3. खाली पेट पपीता खाने से ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। पपीता एक पौष्टिक और उष्णकटिबंधीय फल है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह सूजन कम करने में मददगार होता है। यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, सुबह खाली पेट पपीता खाना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यहां जानें खाली पेट पपीता खाने के फायदों के बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर है पपीता

पपीता कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी के साथ विटामिन ए, पोटेशियम: कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी1, बी3, बी5, ई और के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैरोटीनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता हैं, जो शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।


पाचन होता है दुरुस्त

पपीता में पैपिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। यह एंजाइम प्रोटीन को पचाने में सहायक होता है। पपीता का नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। खाली पेट पपीता खाने से ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

कम होता है फ्री रेडिकल डैमेज

पपीता खाली पेट खाने से फ्री रेडिकल डैमेज भी कम होता है। पपीते में कैरोटीनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

दूर होता है हार्ट अटैक का खतरा

पपीता में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। पपीता खून में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल भी दो तरह का होता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, वहीं एचडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए फायदेमंद होता है।