• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prevent Hair Fall in Winters: हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, तो इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल

कई प्रोडक्ट और रेमेडी यूज करने के बाद भी फायदा नहीं मिल पाता है। दरअसल, कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण हेयर हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 06:12:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 06:12:54 PM (IST)
Prevent Hair Fall in Winters: हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, तो इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल
How to stop hair fall

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।
  2. बालों के झड़ने की समस्या में विटामिन सी की कमी एक बड़ा कारण होती है।
  3. बालों का झड़ना रोकने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना लाभकारी होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Prevent Hair Fall in Winters: हर किसी को हेल्दी और शाइनी हेयर चाहिए। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बालों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम में बालों में रूखापन, डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। कई प्रोडक्ट और रेमेडी यूज करने के बाद भी फायदा नहीं मिल पाता है। दरअसल, कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण हेयर हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और बालों के झड़ने की समस्या में विटामिन सी की कमी एक बड़ा कारण होती है। आंवला खाने या इसका जूस पीने से फायदा मिलता है। आप आंवले का रस डायरेक्ट स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप आंवले को मुरब्बा स्मूदी या चटनी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।


ग्रीन वेजिटेबल्स

हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। बालों का झड़ना रोकने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना लाभकारी होता है। इनमें आयरन, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और फोलेट होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इनके सेवन से स्कैल्प माॅइस्चराइज्ड रहता है।

मेथी दाना

मेथी दाना का इस्तेमाल करने से आपके बालों की हेल्थ अच्छी बनी रहती है। इसका सेवन करने के साथ-साथ आप इसे बालों में भी लगा सकते हैं। इसके लिए 1-2 चम्मच मेथी दाने को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसे पीसकर बालों की जड़ में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

मोरिंगा टी

मोरिंगा हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद होता है। मोरिंगा को आप पाउडर फॉर्म में ले सकते हैं। इसकी आप चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से आपके स्कैल्प और बालों को पोषण मिलता है। विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम और मिनरल्स से भरपूर होता है मोरिंगा। साथ ही इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।