• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raw Cottage Cheese: डाइट में कच्चा पनीर शामिल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी भरपूर एनर्जी

अगर आपकी एनर्जी भी जल्दी खत्म हो जाती है और आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो कच्चे पनीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:30:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 05:30:41 PM (IST)
Raw Cottage Cheese: डाइट में कच्चा पनीर शामिल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगी भरपूर एनर्जी
Raw Cottage Cheese

HighLights

  1. वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है।
  2. आप कच्चे पनीर का रोल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  3. इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप बारीक कटी सब्जियां भी डाल सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Raw Cottage Cheese: पनीर का सेवन हर कोई करता है। कच्चा या पकाकर सभी की डाइट में पनीर शामिल होता है। यह हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है। कैल्शियम, विटामिन और फास्फोरस से प्रोटीन भरपूर होता है। साथ ही यह बोन और डेंटल हेल्थ हो दुरुस्त रखता है। अगर आपकी एनर्जी भी जल्दी खत्म हो जाती है और आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो कच्चे पनीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पनीर रोल

आप कच्चे पनीर का रोल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। पनीर को ग्रेड करके इसमें चाट मसाला और काला नमक डालें। इसके बाद इसे आप रोटी या पराठे में डाल कर खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ साॅस भी एड कर सकते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप बारीक कटी सब्जियां भी डाल सकते हैं।


naidunia_image

पनीर सैंडविच

कच्चे पनीर का सेवन करने के लिए आप सैंडविच भी बना सकते हैं। पहले पनीर को छोटे-छोटे क्यूबज में काटकर ग्रेड करके ब्रेड पर लगा लें और फिर इसका मजा लें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए बटर लगाकर तवे या एयरफ्रायर पर भी हल्का सेक सकते हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, ब्रोकली, टमाटर, कॉर्न और कुछ मसाले डाल सकते हैं। इन सबका का एक साथ सेवन आपको खूब एनर्जी देगा।

naidunia_image

पनीर सलाद

ब्रेकफास्ट में पनीर का सलाद भी शामिल कर सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा। इसमें कच्चे पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर, प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती और कुछ मसाले डालें। रोज एक कटोरी इस सलाद का सेवन करने से आपके एनर्जी मिल सकती है। ये प्रोटीन का भरपूर सोर्स होता है।

naidunia_image

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।