• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भुने चने के बेमिसाल फायदे, रोज सुबह एक मुठ्ठी खाएं और देखें कमाल

छोटा सा दिखने वाला ये सुपरफूड्स असल में न्यूट्रिएंट का पावरहाउस है। एक मुट्ठी भुना चना खाने से आपको अपने स्वास्थ्य में कई प्रकार के फायदे देखने को मिल...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sun, 19 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jan 2025 11:54:16 AM (IST)
भुने चने के बेमिसाल फायदे, रोज सुबह एक मुठ्ठी खाएं और देखें कमाल
कई पोषक तत्व इसे एक जबरदस्त सुपरफूड बनाते हैं।

HighLights

  1. भुने चने में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम होता है।
  2. थियामिन, विटामिन B6, फोलेट जैसे ढेरों पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं।
  3. बालों, स्किन, हार्ट हेल्थ से लेकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने तक में कारगर है भुना चना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भुने हुए चने बेहद पौष्टिक आहार माने जाते हैं। प्रोटीन से भरपूर ये चने एक स्वादिष्ट स्नैक का काम करते हैं। हर सुबह की शुरुआत भुने चने से करने के अदभुत फायदे हैं।

इसलिए हर सुबह एक मुट्ठी भुना चना खाने से आपको अपने स्वास्थ्य में कई प्रकार के फायदे देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं भुना चना खाने के बेमिसाल फायदे…

छोटा सा दिखने वाला ये सुपरफूड्स असल में न्यूट्रिएंट का पावरहाउस है। भुने चने में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, थियामिन, विटामिन B6, फोलेट जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि इसे एक जबरदस्त सुपरफूड बनाते हैं।

naidunia_image

ब्लड शुगर कंट्रोल- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण भुना चना खाने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित होता है और इसलिए ये खास डायबिटिक लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद फूड है।

ब्रेन हेल्थ होती है बेहतर- भुने चने में कोलिन पाया जाता है, जो कि ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करता है। गुड़ के साथ भुना चना खाने पर ब्रेन हेल्थ में और भी सुधार होता है।

वेट लॉस में मददगार- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण भुना चना लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाता है। इससे अनावश्यक क्रेविंग नहीं होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार- भुने चने में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल में सुधार लाता है।

हेल्दी स्किन- विटामिन सी से भरपूर भुना चना एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाता है।

बालों के लिए फायदेमंद- प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत होने के कारण भुना चना बालों की ग्रोथ में मदद करता है और हेयरफॉल होने से बचाता है।

पाचन तंत्र सुधारे- भुना चना फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र में सुधार लाता है। साथ ही कब्ज और अपच की समस्या से राहत दिलाता है। इसके छिलके लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं।

आयरन की कमी दूर करे- 100 ग्राम भुने चने में 5.14 मिलीग्राम तक आयरन पाया जाता है। इसलिए हर सुबह एक मुट्ठी भुना चना खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

हार्ट हेल्थ को सपोर्ट- भुने चने में फॉस्फोरस, मैगनीज, फोलेट, पोटैशियम और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं। ये हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।


क्रॉनिक बीमारियों से बचाव- भुने चने में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे हार्ट संबंधी रोग, कैंसर आदि से बचाव करते हैं।