• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूध और गुड़ डालकर सर्दियों में पीएं, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

गुड़ मिला दूध सेहत के लिहाज से अन्य कई चमत्कारी फायदे दे सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं और बीमारियों से बचाव...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 11 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jan 2025 03:15:50 PM (IST)
दूध और गुड़ डालकर सर्दियों में पीएं, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे
दूध में गुड़ मिला लें, तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है।

HighLights

  1. पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
  2. हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया से बचाता है।
  3. इन्सोम्निया से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कई लोगों को प्रतिदिन सोने से पहले दूध पीने की आदत होती है। दूध पीना जहां सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं अगर इस दूध में गुड़ मिला लें, तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है।

गुड़ मिला दूध सेहत के लिहाज से अन्य कई चमत्कारी फायदे दे सकता है। दूध को गर्म करें और इसमें एक से दो चम्मच गुड़ को तोड़ कर मिलाएं या फिर गुड़ पाउडर का इस्तेमाल करें।

सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर इसका सेवन करें और पाएं इस मेल के अद्भुत फायदे। जानते हैं कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने के फायदे…

naidunia_image

पीरियड्स की समस्याओं से राहत दे- दूध और गुड़ पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है और सुकून की नींद लाने के साथ क्रैम्प्स भी दूर करता है।

हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाए- गुड़ और दूध का मिश्रण आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। ये रेड ब्लड सेल की संख्या को बढ़ाता है। इससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पाचन क्रिया दुरुस्त रखे- अपच की समस्या से निपटने के लिए दूध में गुड़ डालकर पीने से काफी लाभ होता है। इससे ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गुड़ पाचन क्रिया संचालित करने वाली एंजाइम के उत्पादन में मदद करता है, जिससे पाचन दुरुस्त होता है।


जोड़ों के दर्द से राहत- सोने से पहले गुड़ दूध का सेवन करने से मांसपेशियों रिलैक्स होती हैं। तनाव कम होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं, जिससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे- गुड़ और दूध दोनों में ही भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। सोने से पहले गुड़ दूध का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और सम्पूर्ण सेहत को फायदा मिलता है।

बेहतर नींद आए- गुड़ वाले दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम के न्यूरोट्रांसमीटर को बनाता है। ये स्लीप वेक साइकिल को संचालित करने में मदद करते हैं जिससे इन्सोम्निया से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार- गुड़ में मौजूद पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को संतुलित बनाए रखता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है।