By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 27 May 2023 01:22:27 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 May 2023 10:36:30 PM (IST)
Skin Care। गर्मी के मौसम में स्किन सबसे अधिक प्रभावित होती है और खुद की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सभी लोग हर संभव प्रयास करते हैं। गौरतलब है कि त्वचा हमारे शरीर में नमी और तापमान में संतुलन बनाए रखने का काम करती है। स्किन में कुछ ऐसे सेंसर होते हैं, जो बाहरी तापमान के कारण होने वाले किसी भी खतरे के प्रति शरीर को सचेत करते हैं। ऐसे में अगर हम त्वचा को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं दे पाएंगे तो उम्र से पहले झुर्रियां और रिंकल्स चेहरे पर दिखाई पड़ने लग जाएंगे।
इन काम करने से बचें
स्किन को ज्यादा गर्म पानी से धोना, देर तक धूप में रहना, अनियमित जीवनशैली, नींद की कमी या शरीर में पानी कमी होने लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, नींद की कमी, पानी की कमी से बचाना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही से शरीर पर झुर्रियां आ सकती है। स्किन को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन ए, ई और सी जैसे त्वचा के पोषक तत्वों से भरपूर आहार और जिंक सेलेनियम और कॉपर जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का सेवन जरूर करना चाहिए। हम यहां आपको कुछ नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट के बारे में बता रहे हैं जो गर्मी के मौसम में फायदेमंद हो सकते है -
विटामिन सी (Vitamin C)
कोलेजन के उत्पादन के लिए विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन स्किन स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है। यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी है जो उम्र बढ़ने और सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। विटामिन सी के लिए खट्टे फल, अमरूद, ब्रोकोली, शिमला मिर्च, पपीता आदि का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
विटामिन ई ( Vitamin E)
विटामिन ई के सेवन से स्किन को बहुत अधिक फायदा होता है। विटामिन ई मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है, जो सूजन को कम करता है। विटामिन ई के लिए अपनी डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, सूरजमुखी और कुसुम के तेल, मूंगफली आदि का सेवन करना चाहिए। यदि आप चाहे तो बादाम और सूरजमुखी के बीजों का पाउडर बना कर आप इसका फेस पैक भी स्किन पर लगा सकते हैं।
लाइकोपीन (Lycopene)
लाइकोपीन एक यौगिक है, जो लाल और गुलाबी रंग के फल और सब्जियों में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लाइकोपीन के सेवन से हृदय रोगों, कैंसर और त्वचा को सूरज कि किरणों से बचाने में मदद मिलती है। लाइकोपीन के लिए टमाटर, खुबानी, पपीता, अंगूर, आड़ू, तरबूज, क्रैनबेरी का सेवन करना चाहिए। टमाटर के गूदे का मास्क बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
रेटिनॉल (Retinol)
रेटिनॉल झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है। रेटिनॉल कोलेजन उत्पादन में मदद करता है। इसके लिए दूध, पनीर, दही, गरिष्ठ भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप कच्चा दूध का फेस पैक और फेस क्लींजर भी चेहते पर लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।