
हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मी के दिनों में पेट में जलन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए ठंडी चीजें व कोल्ड ड्रिंक्स पानी शुरू कर देते हैं। मसालेदार भोजन से भी दूरी बना लेते हैं, जिससे पेट सही रहे। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप कुछ मसालों को अपने भोजन में शामिल कर शरीर को ठंडा रख सकते हैं।
.jpg)
खाने में जीरा का इस्तेमाल कर आप अपने शरीर को ठंडा रख सकते हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए जीरे का उपयोग किया जाता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में मदद करता है। इसको खाने के अलावा पानी में उबालकर की पिया जा सकता है।
.jpg)
मिठाइयों में इलायची का प्रयोग किया जाता है, क्यों कि यह खुशबू को बढ़ा देता है। इसको दूध में मिलाकर, मिठाई में डालकर व कच्चा चबाकर खाया जा सकता है। इसको खाने से आपका शरीर ठंडा हो सकता है। यह आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करने का काम करेगा।

सौंप को खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है, लेकिन इसको खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। गर्मी में पाचन की समस्या बहुत होती है। सौंप को खाने से पाचन की समस्या दूर होती है। यह गैस और ब्लोटिंग में आराम देती है।
मेथी दाने को खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, लेकिन यह गर्मी आपके शरीर को ठंडा रखने का भी काम करता है। इसको पानी में उबालकर या खाने में डालकर उपयोग में ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।