Sunflower Seeds Health Benefits: कई लोग सूरजमुखी के बीज खाना पसंद करते हैं। सूरजमुखी हमारे हेल्थ के लिए सुपरफूड है। इसके सेवन करने से व्यक्ति के शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बदलते मौसम के अनुसार शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। गर्मी और बारिश में व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान संक्रामण और मौसमी बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए कई लोग हेल्दी रहने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करते हैं।
- सूरजमुखी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है। उन्हें सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए।
- सूरजमुखी के बीज जिंक और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
- सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से रक्तचाप को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इसके अलावा हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
- सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। इन बीजों को ओट्स या सलाद में शामिल करने से शरीर को लाभ मिल सकता है। सूरजमुखी के बीजों को भूनकर भी खाया जा सकता है।
- जो लोग मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़िता हं। वहीं जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत होते हैं। उनके लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन अच्छा माना जाता है।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'