Tooth Problem: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमें पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। भोजन और आहार को चबाने के लिए स्वस्थ दांत का होना भी उतना ही आवश्यक है। अक्सर हम अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देते हैं और दांतों को नजरअंदाज कर देते हैं। दांत भले ही बाहर से मजबूत और साफ दिखें, लेकिन कई बार ये अंदर से खराब होने लगते हैं। दांतों की परेशानियों को ठीक करना काफी मुश्किल होता है। कई बार दांतो में चोट लगने की वजह से दांतों के आसपास की हड्डियों में भी सूजन आने लगती है। आज हम आपको दांतों के टिश्यू और हड्डी में होने वाली परेशानी और उनके उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दांतों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से आपको दांतों से चबाने में परेशानी होती है और दांत गिरने लगते हैं। दांतों में बाहरी और आंतरिक परेशानियां होती हैं। आंतरिक समस्या में दांत की जड़ें अंदर से प्रभावित होती हैं। वहीं बाहरी दांतों की समस्या में बाहर से अंदर की ओर बढ़ती है।
दांतों की जड़ें खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। दांतों की समस्या का मुख्य कारण चोट भी हो सकती है। दांतों की जड़ों में सूजन और टिश्यू, हड्डियों में नुकसान हो सकता है। दांतों की सफाई करते समय या ब्रशेस की वजह से भी दांतों की जड़ों में समस्या हो सकती है।
दांतों की जड़ों में समस्या होने पर जड़ों के आसपास की नसें भी प्रभावित होती हैं। इस वजह से आपको दांतों में दर्द महसूस होता है। दांतों में कैविटी और मसूड़ों की समस्या में भी दर्द हो सकता है।
दांतों में समस्या होने पर आपके मसूड़ों में सूजन आ जाती है। मसूड़ों में सूजन आना भी केवल दांतों की जड़ों में परेशानी के साथ दांतों से जुड़ी अन्य समस्या में भी आपके मसूड़ों में सूजन हो सकती है।
दांतों की जड़ों में समस्या होने पर आपके दांत कमजोर होकर हिलने लगते हैं। टिश्यू दांतों की पकड़ को कमजोर कर देते हैं। जिससे दांत हिलना शुरू कर देते हैं। दांतों के हिलने की समस्या को अनदेखा करने से दांत समय से पहले टूटने लगते हैं।
दांतों की जड़ों में परेशानी होने पर दो दांतों के बीच का गैप बढ़ जाता है। दांतों के कमजोर होने के कारण ये समस्या हो सकती है। दांतों की जड़ों के टिश्यू चोट की वजह से कमजोर हो सकते हैं।