• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stomach Cancer: अगर अचानक घटने लगे वजन या दिखने लगे ये लक्षण, हो सकता है पेट का कैंसर, बरतें सावधानी

Pancreatic Cancer Symptoms And Treatment: पेट का कैंसर यानि पैंक्रियाटिक कैंसर जोकि दुनिया में सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 29 May 2023 08:29:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 May 2023 08:29:06 AM (IST)
Stomach Cancer: अगर अचानक घटने लगे वजन या दिखने लगे ये लक्षण, हो सकता है पेट का कैंसर, बरतें सावधानी

Pancreatic or Stomac Cancer Symptoms And Treatment: कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। वैसे तो हर रोग काफी कष्‍टकारी होता है, कैंसर एक ऐसा रोग है जो अपने आप में बहुत गंभीर होता है, क्‍योंकि ये शरीर में कहीं भी हो सकता है। अगर सही समय पर इलाज न मिले तो इसमें जान भी जा सकती है।

पेट के कैंसर को लेकर बरतें सावधानी

इन्‍हीं में से एक पेट का कैंसर यानि पैंक्रियाटिक कैंसर जोकि दुनिया में सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है। एक रिसर्च के मुताबिक यह दुनिया में कैंसर से मरने वाले लोगों में चौथा प्रमुख कारण है। हालांकि इस बीमारी में अगर थोड़ी सी सावधानियों का ध्यान रखा गया तो इस कैंसर के मरीज जिंदा भी बच सकते हैं।


पेट के कैंसर के कारण और लक्षण

डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग के डा. सौमित्र दुबे बतातें हैं कि ब्रेस्ट, मुंह के कैंसर के साथ ही पेट का कैंसर भी ज्यादातर देखने को मिल रहा है। पेट के कैंसर से पीड़ित रोगियों में वजन घटना, बार-बार उल्टी या खून की उल्टी होना, खाते नहीं बनना, पेट में जलन आदि की शिकायतें देखी जाती है। पेट के कैंसर की मुख्य वजह, शराब, नशा, बाहरी खानपान से संक्रमण आदि है।

अगर दिखे ये लक्षण तो करें नजरअंदाज

इन लक्षणों वाले मरीज गैस की समस्या मानकर लंबे समय तक गैस व अन्य दवाएं खाते रहते हैं। लेकिन यह ठीक नहीं होता है। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते तक देर हो जाता है। आंबेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओपीडी में हर महीने 15 से 20 केस इस तरह के आते हैं। गंभीर लक्षणों के आधार पर एंडोस्कोपी जांच के बाद स्थिति सामने आती है।

कैंसर को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी

देखा जाता है कि मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने व स्क्रीनिंग ना होने की वजह से समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसलिए पेट हो या किसी भी तरह के कैंसर को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। प्राथमिक तौर पर समस्या पकड़ में आने से मरीज इलाज से जल्दी ठीक हो जाता है। इसलिए लोग समस्या को नजरंदाज ना करें, जागरूक हों। परेशानी होने पर विशेषज्ञ से सलाह लें।