• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: शरीर में पोटेशियम बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिये क्या हो सकता है खतरा

शरीर में पोटाशियम की मात्रा कम होने से तो नुकसान है ही, बढ़ने से भी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 18 Apr 2022 05:00:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Apr 2022 10:35:41 PM (IST)
Health Tips: शरीर में पोटेशियम बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिये क्या हो सकता है खतरा

Health Tips: जिस प्रकार शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है उसी प्रकार यह भी जरूरी है कि वे पोषक तत्व उचित मात्रा में हमारे शरीर में हों। अगर उनकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो शरीर को कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं पोटेशियम की। पोटेशियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि पोटेशियम की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? इसकी मात्रा बढ़ने पर व्यक्ति को कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनका ध्यान रखना जरुरी है।

पोटेशियम बढ़ने पर होती है कई समस्याएं

हम अधिकतर पोटेशियम की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में सुनते हैं, लेकिन पोटेशियम के बढ़ने पर भी हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर पोटेशियम का स्तर तब बढ़ता है, जब हम पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ने और घटने दोनों ही स्थितियों में समस्या होती है। शरीर की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने के लिए पोटेशियम की आवश्यकता होती है लेकिन जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।


सामान्य रूप से शरीर में ब्लड पोटेशियम लेवल 3.5-5.0 मिली लीटर प्रति लीटर होना चाहिए। जब इसका लेवल इस मात्रा से कम या अधिक होता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ब्लड पोटेशियम का स्तर बढ़ने से आपको हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का सामना करना पड़ सकता है।

पोटेशियम बढ़ने के लक्षण

1. शरीर में सुन्नपन महसूस करना या शरीर में झुनझुनाहट होना।

2. मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना।

3. दिल की धड़कन का अनियमित होना।

4. सीने में तेज दर्द की शिकायत।

5. उल्टी या मतली की समस्या।

6. पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ।

7. मानसिक संतुलन से जुड़ी समस्याएं।

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो सतर्क हो जाएं और फौरन डॉक्टर से मिलकर ब्लड टेस्ट करवाएं। अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो गई, तो गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।