Tight Cloth Health Risk: क्या आप भी गर्मियों में पहनते हैं टाइट कपड़े, इन बीमारियों को बढ़ेगा खतरा
Tight Cloth Health Risk यदि आप टाइट कपड़े पहनते हैं, तो ऐसा करने से पेट और आंतों पर दबाव पड़ सकता है
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 12:48:13 PM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 12:48:13 PM (IST)

Tight Cloth Health Risk। कई बार हम फैशन के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं तो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। सिर्फ फैशन ट्रेंड फॉलो करने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणाम के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। हर व्यक्ति का अपने पहनावे को लेकर अलग-अलग पसंद हो सकती है लेकिन इस पसंद में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। स्विमिंग या साइकिलिंग के दौरान टाइट कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार सिर्फ फैशन के लिए टाइट कपड़े पहने के नुकसान भी हो सकते हैं। यदि आप भी गर्मियों में टाइट कपड़े पहनते हैं तो यह नुकसान हो सकता है -
पेट व आंत पर दबाव
यदि आप टाइट कपड़े पहनते हैं, तो ऐसा करने से पेट और आंतों पर दबाव पड़ सकता है। इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। टाइट कपड़ों की वजह से स्किन को भी नुकसान पहुंचता है। त्वचा पर जलन और झनझनाहट पैदा हो सकती है। अंडरआर्म्स या जांघों पर रैशेज पड़ सकते हैं।
फंगल इन्फेक्शन का खतरा
कई बार सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़ों को पहनने से स्किन का शुद्ध हवा से संपर्क टूट जाता है, जिससे त्वचा प्रभावित होती है। ऐसे में स्किन में फंगल इन्फेक्शन का खतरा होता है। लोगों को खुजली जैसी बीमारी हो सकती है।
मुंहासे का निकलना
टाइट कपड़ों के कारण कुछ लोगों में मुंहासे भी देखे जाते हैं। टाइट कपड़ों के कारण स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और फिर ये मुंहासे का कारण बनते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी
टाइट बेल्ट वाली पैंट/स्कर्ट पहनने से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसके कारण कमर के चारों ओर निशान बन सकता है। चोली, ब्लाउज आदि टाइट पहले से शरीर में रक्त संचार भी प्रभावित होता है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।