• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

White Spots on Skin: सफेद दाग ना हो इसके लिए करें लाल-पीले फलों का सेवन

White Spots on Skin: कलरयुक्त और खुशबूदार तेल लगाने के कारण भी चर्म रोग से जुड़ी समस्या होती है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 09 May 2023 09:58:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 May 2023 09:58:00 AM (IST)
White Spots on Skin: सफेद दाग ना हो इसके लिए करें लाल-पीले फलों का सेवन

White Spots on Skin: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कम उम्र में ही अब बच्चों को चर्म रोग से जुड़ी बीमारियां होने लगी है। बच्चों के चेहरे, गर्दन पर सफेद दाग होने लगे हैं। इसका मुख्य कारण रुखी त्वचा और धूप में जाना माना जा रहा है। वहीं कलरयुक्त और खुशबूदार तेल लगाने के कारण भी चर्म रोग से जुड़ी समस्या होती है। इसके बजाय हमें नारियल का तेल लगना चाहिए। यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

एमजीएम मेडिकल कालेज के चर्म रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राहुल नागर ने बताया कि कई लोग इसे मामूली समस्या समझकर इलाज करवाने से बचते हैं। लेकिन यदि समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो यह सफेद दाग से जल्द छुटकारा मिल सकता है। कई लोग मेडिकल से दवाइयां लाकर उनका इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसी लापरवाही नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञ की सलाह से ही हमें इलाज करवाना चाहिए। कई लोगों को सफेद दाग बिंदी लगाने, प्लास्टिक रबर, कैमिकल के कारण होते हैं। यदि हमें आभास हो रहा है कि हमें इस चीज से सफेद दाग हो रहे हैं, तो हमें उससे दूरी बनाकर रखना चाहिए।


यदि माता-पिता को भी सफेद दाग हैं तो कई बच्चों को उसके कारण भी यह होती है। लाल-पीले फल, ड्राय फ्रूट का सेवन सफेद दाग होने से बचा सकता है। इसलिए नियमित रुप से इसका सेवन करना चाहिए। यदि किसी को सफेद दाग हो तो घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आधुनिक मशीनों और नई तकनीकों के माध्यम से सफेद दाग का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में फंगल इंफेक्शन, पिंपल्स, घमोरिया आदि ज्यादा होते हैं। इनसे बचाव के लिए हमें अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।