
Tulsi Benefits: तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। इसका वर्णन प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलता है। इसका उपयोग पहले भी कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता था। आज भी आयुर्वेद विशेषज्ञ बीमारियों में इसका इस्तेमाल करते हैं। तुलसी के बीज इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। सर्दी-खांसी होने पर बुजुर्ग तुलसी और लौंग की चाय पीने की सलाह देते हैं। तुलसी बीज आपको कई बीमारियों से निजात दिलाती है। आइए इसके फायदे जानते हैं।
कब्ज की समस्या दूर होगी
तुलसी के बीजों के सेवन से पेट की समस्या दूर होती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है। इसके नियमित सेवन से मल त्याग करने में आसानी होती है। तुलसी का सेवन पेट फूलना भी कम करता है।
मधुमेह रोगियों के लिए वरदान
मधुमेह के मरीजों के लिए तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें डायटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके लिए तुलसी के बीजों को रात भर पानी में भिगोना चाहिए। फिर सुबह इन बीजों को दूध के साथ पी लें। इससे आपके इंसुलिन में सुधार होगा।
वजन कम करता है
यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो तुलसी के बीज वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। तुलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो वेट लॉस में सहायता करता है। इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड कंपाउंड होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Green Tea Side Effects: गलत समय पर ग्रीन टी पीने से हो सकता है नुकसान, ये है सही समय
Home Remedies For Hair: सफेद बालों से हैं परेशान, इन समाग्रियों को एक बार लगाएं और फर्क देखें