Tulsi Leaves Benefits: तुलसी के चमत्कारी औषधीय गुण, रक्त को शुद्ध करते हैं पत्ते
Tulsi Leaves Benefits: तुलसी की चाय पीने से शरीर की अशुद्धि बाहर निकलती है। जानिए इसके अन्य फायदे
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 25 May 2023 08:41:07 AM (IST)
Updated Date: Thu, 25 May 2023 08:41:07 AM (IST)

Tulsi Leaves Effects: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी की पूजा करने व इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। वहीं दूसरी तरफ तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं जो कि बहुत लाभकारी होते हैं। जी हां, तुलसी देवी स्वरूप होने के साथ-साथ एक जादुई जड़ी बुटी भी है। इसका सेवन करने से कई तरह के रोगों का नाश होता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे तुलसी का पानी, तुलसी की चाय या फिर सीधे भी खा सकते है। आइए जानते हैं इसके लाभों के बारे में-
इम्यूनिटी करें बूस्ट
तुलसी को बेस्ट इम्यूनिटी कारक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते है। जो सर्दी, फ्लू, अस्थमा जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
क्या है तरीका
तुलसी के पत्ते को चबाएं या पानी में उबालकर पिएं। इससे गले की खराश से निजात मिलता है। साथ ही सर्दी के लक्षणों से भी राहत मिलती है।
ब्लड की शुद्धि
तुलसी की चाय पीने से शरीर की अशुद्धि बाहर निकलती है। साथ ही खून को साफ करने में तुलसी के पत्ते मददगार होते है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर इसका सेवन करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर करें संतुलित
तुलसी को अनिद्रा, चिंता आदि में कारण माना जाता है। जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाता है। बीपी के लिए तुलसी शक्तिशाली औषधि मानी जाती है। सुबह-सुबह तुलसी के पांच पत्ते खाने से बीपी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा तुलसी की चाय भी फायदेमंद मानी जाती है।