
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में नए साल की शुरुआत कड़के की ठंड से हुई है, हालांकि बुधवार व गुरुवार को धूप निकली है लेकिन 1 से लेकर 7 जनवरी तक शहर में या तो धूप निकली नहीं है, निकली भी है तो नाममात्र के लिए। ऐसे में लोग या तो घर में रहे हैं या फिर बाहर भी जाकर उन्हें धूप नहीं मिली है।
ऐसे में धूप न मिलने से आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। इससे आर्थराइटिस, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने, कैिल्शयम की कमी आदि की समस्याएं बढ़ सकती है। विटामिन-डी की कमी से दवा लेने के बाद भी शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन डी न मिलने की से लैष्टिन हारमोन की संवेदनशीलता कम हो जाती है। इससे शरीर की ऊर्जा का खर्च घट जाता है, जिसका ब्लड शुगर लेवल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं। हृदय पर बुरा असर पड़ता है। मस्तिष्क और गुर्दे पर दुष्प्रभाव पड़ता है। मांसपेशियां शिथिल होने लगती हैं। नर्वस सिस्टम सुस्त हो जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बच्चों में सूखा रोग, आंतों के कैल्शियम न सोखने से हाइपो कैल्शियम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एक व्यक्ति को 400 आईयू यूनिट विटामिन डी की रोजाना जरूरत होती है। जब कोई व्यक्ति दिन में 45 मिनट धूप में रहेगा तो यह मात्रा मिल जाती है। लेकिन ठंड में एक तो दिन भर धूप नहीं निकलती।
दूसरे आजकल जीवन शैली ऐसी हो गई है कि लोग धूप में कम ही रह पाते हैं। ऐसे में 400 आईयू यूनिट विटामिन नहीं मिल पाती। ऐसे में ठंड के दिनों में विटामिन डी की कमी होने का अंदेशा रहता है।

धूप से मिलने वाला विटामिन डी लैप्टिन हारमोन की संवेदनशीलता बढ़ाता है। इससे शरीर में इंसुलिन बढ़ता है। यह शरीर की वसा को जलाने में मदद करता है। इसकी संवेदनशीलता कम होने से शरीर में ऊर्जा उपभोग कम हो जाता है। इससे वसा के जमाव के कारण मोटापा बढ़ने लगता है और ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। व्यक्ति को थकावट महसूस होती है। अनिद्रा होती है