• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vitamins For Good Eyesight: आंखों के लिए जरूरी है विटामिन्स, इन चीजों के सेवन से पूरी होगी इनकी पूर्ति

शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम कई तरह के काम करते हैं, जैसे एक्सरसाइज और संतुलित खाने को शामिल करना। मगर, आंखों की देखभाल के बारे में कम ही लोग सोचते ह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 15 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)
Vitamins For Good Eyesight: आंखों के लिए जरूरी है विटामिन्स, इन चीजों के सेवन से पूरी होगी इनकी पूर्ति
आम, पपीता, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां और केल आदि विटामिन ए के अच्छे विकल्प हैं।

HighLights

  1. आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है।
  2. खाने में कुछ चीजों को शामिल करते हम इस समस्या का हल पा सकते हैं।
  3. सबसे जरूरी विटामिन ए है, जिसे विजन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। इनकी देखभाल में कई बार हम लापरवाही कर बैठते हैं। अक्सर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम योग, व्यायाम और संतुलित आहार को अपनी जिंदगी का हिस्सा जरूर बनाते हैं।

मगर, आंखों की देखभाल की तरफ कम ध्यान देते हैं। इसका असर ये होता है कि हमारी आई साइट वीक होती जाती हैं। आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है, जिसे हमें अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।


दरअसल, ये विटामिन्स ही आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। आइए जानते इन आंखों के लिए जरूरी विटामिन्स और इनके सोर्स के बारे में…

naidunia_image

आंखों के लिए जरूरी विटामिन्स

विटामिन ए- विटामिन ए को ‘विजन विटामिन’ के नाम से भी जाना जाता है। इस विटामिन का आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सबसे अधिक महत्व है। इसलिए विटामिन ए युक्त आहार को जरूर शामिल करें।

सोर्स- आम, पपीता, गाजर, लिवर ऑयल और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और केल आदि विटामिन ए के अच्छे विकल्प हैं।

विटामिन ई- विटामिन ई हानिकारक फ्री रेडिकल्स से आंखों की रक्षा करता है। ये एक एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है। ये उम्र बढ़ने पर होने वाली आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसकी एक वयस्क व्यक्ति के लिए एक दिन की जरूरत 15 मिलीग्राम होती है।

सोर्स- सनफ्लावर के बीज, पालक और बादाम विटामिन ई का बेहतरीन विकल्प है।

विटामिन सी- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करने वाला विटामिन सी आंखों के स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करता है। इसकी प्रतिदिन जरूरत की मात्रा पुरुषों में 90 मिलीग्राम और महिलाओं में 75 मिलीग्राम प्रति व्यक्ति होती है।

सोर्स- संतरा, नींबू और ब्रोकली। ये आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।

जिंक- हमारे आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए जिंक एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर को और अन्य स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में भी मदद करता है। ये हमारे आंखों में मेलेनिन को उत्पादित करने के लिए विटामिन ए को लीवर से रेटीना तक पहुंचाने में मदद करता है।

सोर्स- काजू, ओट्स, चना जिंक के अच्छे स्रोत हैं।