• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Loss Tips: अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 पीली चीजें, जल्द खत्म हो जाएगा बैली फैट

Weight Loss Tips संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह रोगों से लड़ने में काफी सहायक होता है। अनानास वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से शरीर से फैट बर्न तेजी से होता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 11:26:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 10:42:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Weight Loss Tips: अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 पीली चीजें, जल्द खत्म हो जाएगा बैली फैट

Weight Loss Tips । आजकल खराब दिनचर्या व जंक फूड के सेवन के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है और इस कारण से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो रहा है। बढ़ते वजन के कारण हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर कोलेस्ट्रॉल, जैसी कई शारीरिक समस्याएं कम उम्र में ही होने लगी है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान है तो घातक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपको तत्काल अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करना होगा। वजन कम करने के लिए हम आपको कुछ ऐसी पीली खाद्य वस्तुओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से आप कुछ ही दिन अपना फैट बर्न कर सकते हैं -

रोज खाएं अनन्नास

अनानास वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से शरीर से फैट बर्न तेजी से होता है। अनानास को बिना छिलके वाली डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसलिए आप रोजाना नाश्ते में अनानास का सेवन कर सकते हैं।


2 केला रोज खाएं

वजन घटाने में केला काफी सहायक होता है। दरअसल केले में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। केला खाने पर पेट भी भरा हुआ महसूस होता इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना नाश्ते में 2 केले जरूर खाएं।

संतरा बढ़ाता है शरीर की इम्युनिटी

संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह रोगों से लड़ने में काफी सहायक होता है। संतरे में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस (प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन सी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करते हैं।

कद्दू की सब्जी खाना भी हितकारी

अक्सर लोगों को कद्दू की सब्जी खाना पसंद नहीं आती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वजन कम करने में काफी मददगार होता है। कद्दू में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। कद्दू के पोषक तत्व पेट के ज्यादा देर तक भरा रखते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।