एक ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति के शरीर का एक हिस्सा या दोनों हिस्से सुन्न पड़ जाते हैं, यह लकवे की स्थिति होती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और बढ़ती उम्र में इसके होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
लकवा कैसे होता है व यह कितने प्रकार का हो सकता है?
इसके क्या-क्या लक्षण होते हैं?
लकवे के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि दिमाग का कौन-सा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है क्योंकि दिमाग के विभिन्न हिस्से शरीर की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करते हैं।
लकवे के लक्षण हैं : अचानक याददाश्त में कमजोरी आना, बोलने में दिक्कत आना, हाथ या पांव में कमजोरी, आंखों से कम दिखना, व्यवहार में परिवर्तन, चेहरे का टेड़ा होना इत्यादि।
आपको लगता है कि आपके सामने किसी को लकवा आया है तो निम्नलिखित 3 चीजे जांच लें।
1. चेहरा- क्या मरीज ठीक तरह से हंस सकता है, क्या उसका एक तरफ का चेहरा या आंख लटक गई है?
2. भुजाएं- क्या मरीज अपनी दोनों भुजाएं हवा में उठा सकता है?
3. बोली- क्या मरीज स्पष्ट बोल सकता है व आपके बोले हुए शब्दों को समझ सकता है?
अगर मरीज में ये लक्षण हैं तो इसके 85 प्रतिशत अवसर हैं कि उसे लकवा हुआ है। इसलिए उसे तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएं व न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं।
क्या इससे बचाव संभव है?
मरीज को ठीक होने में कितना समय लगता है?
- डॉ. आशीष बागड़ी, न्यूरोफिजिशियन, इंदौर