White Hair Problem: कम उम्र में बाल हो रहे सफेद तो अपनाएं यह उपाय
White Hair Problem: फूड खाने से शरीर में बाल से संबंधित समस्याओं के अलावा भी कई रोग होते हैं।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 12 Jul 2023 08:36:29 AM (IST)
Updated Date: Wed, 12 Jul 2023 08:36:29 AM (IST)
बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने या फिर ठंडे पानी का ही उपयोग करना चाहिए। White Hair Problem: इंदौर। बाल सफेद होने की समस्या पहले 30-40 वर्ष में होती थी, लेकिन आजकल 15 वर्ष के बच्चों के बाल भी सफेद होने लगे हैं। इसका मुख्य कारण खानपान है क्योंकि आजकल पौष्टिक आहार की जगह जंक फूड का सेवन सभी ज्यादा करने लगे हैं।
चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अंकित कोठारी ने बताया कि जंक फूड खाने से शरीर में बाल से संबंधित समस्याओं के अलावा भी कई रोग होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से हमेशा बचना चाहिए। वहीं जीवनशैली में भी काफी बदलाव हो गया है। पहले मैदान में जाकर बच्चे खेलकूद करते थे लेकिन अब सिर्फ मोबाइल चलाना ही पसंद करने लगे हैं। जिससे शारीरिक गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं।
वहीं अच्छा दिखने के लिए बालों में तरह-तरह के कैमिकल का उपयोग करते हैं। साथ ही मशीन से बालों को स्ट्रेट करने लगे हैं, जिसके कारण बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या बढ़ गई है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि बालों में किसी तरह का केमिकल नहीं लगाए। साथ ही शैंपू का उपयोग भी रोजाना नहीं करना चाहिए। गर्म पानी भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने या फिर ठंडे पानी का ही उपयोग करना चाहिए।
बालों में हमेशा नारियल तेल लगाएं। इससे बालों को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही जब भी घर से बाहर निकलें और धूल में जाना हो तो सिर पर कैप लगाकर जाएं। धूल मिट्टी से भी बालों संबंधित समस्याएं होने लगती है।