लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है। ऐसे में खुद को सेहतमंद रखने के लिए ऐसी चीजों का का सेवन जरूर करना चाहिए, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डायटिशियन मीना कोरी हमें कुछ ऐसी खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी दे रही है, जिसके सेवन से शरीर गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
गुड़ की तासीर काफी गर्म होती है। सर्दियों में रोज गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाने से सर्दियों में माइग्रेन, पाचन, सर्दी, अस्थमा जैसी समस्याएं नहीं होती है। गुड़ का सेवन आप तिल के साथ भी कर सकते हैं। इससे यह औषधि के समान काम करता है। इसके अलावा आप मूंगफली के साथ भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में कुछ नट्स जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि का भी सेवन करना चाहिए। ये सभी मेवे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनसे सेवन से भी शरीर को गर्मी मिलती है। रोज रात में आप दूध का सेवन बादाम व अखरोट के पाउडर के साथ कर सकते हैं।
अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह सर्दी-खांसी, पाचन, बुखार, एसिडिटी आदि को ठीक करने मदद करना चाहिए। रोज अदरक के साथ ग्रीन टी या सामान्य चाय पीने से शरीर में गर्मी बनी रहती है।
शहद भी सर्दियों के मौसम में अमृत के समान काम करता है। भोजन में शहद को शामिल करने से पाचन में सुधार होता है और यह इम्यूनिटी भी बढ़ाने में मदद करता है। शहद शरीर में गर्मी पैदा करता है।