
एजेंसी, अयोध्या। भगवान राम की नगरी में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होना है। इसके लिए मेहमानों का पहुंचाना आरंभ हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचेंगे। इससे पहला माना जा रहा था कि पीएम एक दिन पहले अयोध्या आ सकते हैं।
पीएम मोदी उसी दिन अयोध्या पहुंचकर 12 बजकर 05 बजे विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजे कर 30 मिनट और 32 सेकंड का महामुहूर्त तय किया गया है।
अनुष्ठान में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन एक बजे से होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में हिस्सा लेने से पूर्व सरयू नदी में डुबकी लग सकता है। कच्चाघाट पर तैयारियां देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां चल रहे कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
शनिवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोत मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। उनकी फ्लाइट के अयोध्या लैंड करना का समय 3 बजे का है।
एयरपोर्ट पर कंगना ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा हमारे सामने हो रही है। जो लोग बाधा पहुंचा रहे हैं और जिन्हें ईर्ष्या हो रही है, वास्तव में वे ही राक्षस हैं।