• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में 'तिरंगा मार्च' के लिए नहीं मिली परमिशन

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को फिर से हिरासत में ले लिया है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 03:35:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:35:27 PM (IST)
फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में 'तिरंगा मार्च' के लिए नहीं मिली परमिशन
फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

HighLights

  1. 'तिरंगा मार्च' से पहले अभिजीत दीपके डिटेन
  2. गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस
  3. सुरक्षा और पिछले रिकॉर्ड के कारण पुलिस अलर्ट पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आज शाम 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित प्रस्तावित 'तिरंगा मार्च' से पहले पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है।

परमिशन न मिलने के बाद भी मार्च निकालने पर थे अड़े

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संवेदनशील नई दिल्ली क्षेत्र में इस यात्रा को निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद अभिजीत दीपके तिरंगा यात्रा निकालने के फैसले पर अड़े हुए थे, जिसके बाद पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने का कदम उठाना पड़ा।


एनसीपी प्रवक्ता के आवास से लिए गए हिरासत में

अभिजीत दीपके दिल्ली दौरे के दौरान झंडेवालान स्थित एनसीपी प्रवक्ता अनीश गावंडे के निवास पर ठहरे हुए थे। दिल्ली पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनके इस ठिकाने पर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिया व्यंगात्मक इस्तीफा, लिखा- MP में स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कई बच्चों की जान चली गई

सुरक्षा और पिछले रिकॉर्ड के कारण पुलिस अलर्ट पर

नई दिल्ली जिला पुलिस ने साफ किया है कि सीजेपी के पिछले आचरण और सुरक्षा संबंधी संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें किसी भी सूरत में कनॉट प्लेस में यह मार्च आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।