जागरण न्यूज, अनुगुल। रविवार शाम को आंध्र प्रदेश से ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर आई। ट्रेन दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। विजयनगरम प्रशासन ने 14 मरने वालों में से 11 की पहचान कर ली है। दुर्घटना में 52 यात्री घायल हो गए थे, जिनमें 29 की जिला अस्पताल ने छुट्टी दे दी है। 23 का अस्पताल में इलाज हो रहा है। तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने 11 मरने वालों की पहचान कर सूची जारी की है। इन 11 मरने वालों में से 9 पुरुष हैं और 2 महिलाएं हैं। तीन शवों की पहचान अभी करना बाकी है।
1. गिरिजाला लक्ष्मी (35), रामचन्द्रपुरम जी, सिगदाम मंडल, श्रीकाकुलम जिला,
2. कंचू भारती रवि (30), चिन्ना राव के पुत्र, जोदुकोम्मु (गांव), जामी (क्षेत्र), विजयनगरम जिला,
3. चल्ला सतीश (32), पुत्र प्रदीप नागर, विजयनगरम जिला
4. करणम अक्कलनायडू (45) चिन्नय्या का पुत्र, कापू सम्भम (गांव), गरिविदी (क्षेत्र), विजयनगरम जिला
5. लोको पायलट (एसएमएस राव)
6. पलासा पैंसजर ट्रेन के गार्ड (एम श्रीनिवास) भी शामिल हैं।
दुर्घटना के बाद से रेलवे ट्रेक की मरम्मत पर काम लगातार चल रहा है। ट्रेक की मरम्मत कर शाम तक यातायात को शुरू करने की कोशिश है।
जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन विशाखापत्तनम से अपने समय पर निकली। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन अपने समय से 15 मिनट देरी से निकली। कांटकापाली व अलमांडा स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन जाकर खड़ी हो गई। इसी दौरान इसी ट्रैक पर विशाखापत्तनम-रायगडा पैसेंजर ट्रेन को आ रही थी, जिसने विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया। शुरुआती जानकारी में अब तक छह यात्रियों की मौत सूचना है, जबकि कई अन्य घायल हैं।