
डिजिटल डेस्क: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एरियाना अफगान फ्लाइट्स का विमान गलत रनवे पर उतर गया। काबुल से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या FG 311 को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे 29L पर लैंडिंग की अनुमति दी थी।
इसके बावजूद विमान ने टेक-ऑफ के लिए निर्धारित रनवे 29R पर लैंडिंग कर दी। गनीमत रही कि उस समय 29R पर कोई विमान टेक-ऑफ की तैयारी में मौजूद नहीं था, जिसके कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
घटना के बाद पायलट ने अपनी गलती स्वीकारने के बजाय खराब मौसम, कम दृश्यता और ILS सिस्टम की समस्या को जिम्मेदार ठहराया।
इस अनपेक्षित लैंडिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं- क्या पायलट दिशाभ्रम का शिकार हुआ, या कहीं फिर से जीपीएस स्पूफिंग की समस्या सामने आई? इन सभी संभावनाओं की जांच के लिए DGCA ने तुरंत आदेश जारी कर दिए हैं।
यह मामला सुरक्षा मानकों और नेविगेशन सिस्टम की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है, जिसकी विस्तृत जांच अब की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कितने हिडमा मारोगे... इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में नक्सली के समर्थन में लगे नारे, FIR दर्ज