• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश से पहले पायलट ने कहा- 'मेरी मदद करो', ATC को किया MAYDAY Call, जानें इसका मतलब

DGCA के एक बयान के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया B787 फ्लाइट AI-171 ने उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को MAYDAY Call द...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 03:46:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 03:46:28 PM (IST)
Ahmedabad Plane Crash: क्रैश से पहले पायलट ने कहा- 'मेरी मदद करो', ATC को किया MAYDAY Call, जानें इसका मतलब
क्रैश से पहले पायलट ने भेजा MAYDAY Call

एजेंसी, नई दिल्ली (Ahmedabad Plane Crash) : गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है जिसमें 242 लोग सवार थे। इस विमान में कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे, यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। एयर इंडिया B787 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद अब यह भी जानकारी सामने आ रही है कि विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को MAYDAY Call देकर मदद मांगी था।

DGCA ने बताया- विमान ने मांगी थी मदद

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA- Directorate General of Civil Aviation) के एक बयान के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया B787 फ्लाइट AI-171 ने उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को MAYDAY Call दिया था। डीजीसीए के अनुसार, यह विमान करीब डेढ़ बजे टेक-ऑफ करती है। थोड़ी देर बाद ही विमान से MAYDAY कॉल के जरिए मेसेज भेजा जाता है। ATC जब एक खतरे के संकेत पर जवाब मांगती है, तो विमान से कोई जवाब नहीं मिलता है। थोड़ी ही देर में विमान क्रैश हो जाता है।


आखिर क्या है MAYDAY Call?

naidunia_image

MAYDAY Call का मतलब (What is a Mayday call) होता है- 'मेरी मदद करो'। जब भी कोई विमान अति आपातस्थिति में आ जाती है तो वह एटीसी को MAYDAY Call भेज संकट का संकेत देती है। MAYDAY फ्रांसीसी शब्द "m'aider" (MAYDAY Call Meaning) से लिया गया है, जिसका अर्थ है "मेरी मदद करो"। बता दें कि यह एक संकट कॉल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली हुई है। इस कॉल का इस्तेमाल इंजन फेल होने, खराब मौसम, संरचनात्मक खराबी जैसी स्थिति के लिए किया जाता है।

MAYDAY Call मिलने पर क्या करती है एटीसी?

MAYDAY Call मिलने पर, एटीसी सबसे पहले बचाव प्रयासों में लग जाती है और संकटग्रस्त विमान या जहाजों को जरूरी मदद पहुंचाती है। बता दें कि अगर हालात ज्यादा गंभीर न हो, लेकिन चिंता की हो, तब पायलट पैन-पैन (Pan-Pan) कॉल करता है, जो 'MAYDAY Call' से कम गंभीर मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें... Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, उड़ान भरने के तुरंत बाद 191 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिरा… 230 यात्री, चालक दल के 10 सदस्य सवार थे