Amarnath Yatra Aarti LIVE Video : यहां देखिये अमरनाथ गुफा से भव्य आरती का वीडियो
Amarnath Yatra Aarti LIVE Video : अमरनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार भगवान भोलेनाथ की आरती श्रद्धालुगण घर पर LIVE देख रहे हैं। ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 14 Jul 2020 06:11:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2020 06:26:24 PM (IST)
Amarnath Yatra Aarti LIVE Video : कोरोना महामारी के चलते इस साल अमरनाथ यात्रा अभी तक नहीं हो पाई है। इसका आयोजन होगा या नहीं, अभी यह तय होना शेष है लेकिन अमरनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार भगवान भोलेनाथ की आरती श्रद्धालुगण घर पर LIVE देख रहे हैं। इस आरती का प्रसारण टीवी पर राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक स्वयं के ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी करीब 13 फीट में विराजमान हैं। पिछले दिनों श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार सुबह छड़ी मुबारक पहलगाम पहुंची। करीब सौ साधु संतों व अन्य श्रद्धालुओं के साथ सुबह छह बजे दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे छड़ी मुबारक का भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म पूरी की गई। छड़ी मुबारक का नेतृत्व करने वाले दीपेंद्र गिरि ने कहा कि साल 1996 में भी प्राकृतिक आपदा के कारण विकट स्थिति बनी थी।