• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amethi Lok Sabha: ‘माहौल वापसी का है’, पढ़िए राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर जयराम रमेश की प्रतिक्रिया

Amethi Lok Sabha: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर जयराम रमेश ने कहा कि इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को करन...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 08:07:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Feb 2024 09:34:33 AM (IST)
Amethi Lok Sabha: ‘माहौल वापसी का है’, पढ़िए राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर जयराम रमेश की प्रतिक्रिया
अभी स्पष्ट नहीं है कि अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा या कोई और कांग्रेस नेता।

HighLights

  1. राहुल गांधी को अमेठी में करना पड़ा विरोध का सामना
  2. भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल वापस जाओ, राम विरोधी वापस जाओ के नारे
  3. विधानसभा चुनाव 2022 के बाद दो साल बाद अमेठी पहुंचे राहुल

एजेंसी, अमेठी। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट चर्चा में है। सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी इस बार भी यहां से चुनाव लड़ेंगे? 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अमेठी सीट पर सियासी माहौल बनने लगा है। एक तरफ स्मृति ईरानी हैं, जो राहुल गांधी को अपने दम पर चुनाव लड़ने की चुनौती दे रही हैं, वहीं राहुल गांधी सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अमेठी जरूर पहुंचे, लेकिन यह कहने का साहस नहीं जुटा पाए कि वे यहां से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।


राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर जयराम रमेश ने कहा कि इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है, लेकिन यह बात सही है कि माहौल वापसी का है। मैंने भी कल सुना कि किस तरह लोग राहुल भैय्या वापस आओ के नारे लगा रहे थे। लोगों को 2019 में की गई उनकी गलती (स्मृति ईरानी को वोट देना) का अहसास हो गया है।

#WATCH | Uttar Pradesh: On Union Minister and BJP MP from Amethi Smriti Irani's statement, Congress MP Jairam Ramesh says, "CEC, Rahul Gandhi will take this decision (to contest from Amethi) but people want Rahul Gandhi to return. People understand that they made a mistake in… pic.twitter.com/oMXVGL4oHS

— ANI (@ANI) February 20, 2024

Amethi Lok Sabha: स्मृति ईरानी ने क्यों किया बैसाखी का जिक्र

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी में थी और उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल को ललकारा भी। स्मृति इरानी ने उन्हें अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उनका इशारा लोकसभा चुनाव में सपा के समर्थन की तरफ था।
  • स्मृति ने कहा, अगर राहुल गांधी में दम है तो वह बिना बैसाखी के अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाएं। स्मृति ने कहा कि 2019 में राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ दिया था, आज अमेठी ने उन्हें छोड़ दिया है।

naidunia_image

Amethi Lok Sabha: लगे अमेठी मांगे राहुल गांधी के नारे

  • यात्रा के दौरान राहुल गांधी बोले, तब अमेठी के लोगों ने भी कहा था कि यात्रा यहां नहीं आई। अमेठी में हाजिर हूं। मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर अन्य राज्यों में होते हुए यूपी आया हूं। अमेठीवासियों से पुराना व प्यार-मोहब्बत का रिश्ता है।
  • इस परंपरागत सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की सीधी घोषणा से बचे। मंच के सामने की ओर से बार-बार अमेठी मांगे राहुल गांधी के नारे जरूर गूंजते रहे।