• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Jail: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘2 जून को मुझे फिर तिहाड़ जेल जाना है’, खुद बताया कितने बजे करेंगे सरेंडर

अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था। परसों मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 31 May 2024 01:08:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 02:22:21 PM (IST)
Arvind Kejriwal Jail: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘2 जून को मुझे फिर तिहाड़ जेल जाना है’, खुद बताया कितने बजे करेंगे सरेंडर
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी
  2. 1 जून को खत्म हो रही जमानत की अवधि
  3. 2 जून को फिर तिहाड़ जेल जाएंगे केजरीवाल

एजेंसी, नई दिल्ली (Arvind Kejriwal surrender Update)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि वे 2 जून को सरेंडर करने जा रहे हैं। दिल्ली की जनता के नाम संदेश में केजरीवाल ने कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। (नीचे देखिए पूरा वीडियो)

केजरीवाल ने खुद बताया कि वे 2 जून को दिन में 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने निवास से निकलेंगे। दिल्ली के सीएम ने लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे जेल से ही जनता की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने जो वादे किए हैं, उनको निभाते रहेंगे। साथ ही लोगों से अपील की कि वे उनके बूढ़े माता-पिता के लिए दुआएं करें। केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता को बहुत मजबूत बताया और कहा कि हर मुश्किल समय में उन्होंने साथ दिया है।


#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "The Supreme Court had given me 21 days to campaign for the elections. The day after tomorrow I will go back to Tihar Jail. I don't know how long these people will keep me in jail this time. But my spirits are high. I am proud that I am… pic.twitter.com/JinN6Ay9Zb

— ANI (@ANI) May 31, 2024

Arvind Kejriwal surrender Update: सरेंडर से पहले केजरीवाल ने कही ये बात

अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था। परसों मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरा हौसला बुलंद है।

मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, मुझे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। मेरी दवाएं बंद कर दीं।

naidunia_image

मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते थे, उन्होंने ऐसा क्यों किया? जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था, जेल से छूटने के बाद मेरा वजन 64 किलो रह गया है और अब बढ़ नहीं रहा । डॉक्टर कह रहे हैं कि वजन नहीं बढ़ना शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कई टेस्ट कराने होंगे। मैं सरेंडर करने के लिए करीब 3 बजे घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार वे मुझे प्रताड़ित करें।

मैं जहां भी रहूंगा, अंदर या बाहर, मैं आपके मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, मुफ्त दवाएं, इलाज, 24 घंटे बिजली और बहुत कुछ नहीं रुकने दूंगा। चीजें चलती रहेंगी और वापस आकर मैं हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देना भी शुरू करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बूढ़े हैं। मेरी मां बहुत बीमार हैं। मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता है। मेरे बाद मेरे माता-पिता का ख्याल रखना, उनके लिए प्रार्थना करना।