• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या से लौटते ही PM मोदी ने लॉन्च की “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना”, बोले- गरीब का बिजली बिल कम करना लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते है...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 06:50:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jan 2024 06:50:15 PM (IST)
अयोध्या से लौटते ही PM मोदी ने लॉन्च की “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना”, बोले- गरीब का बिजली बिल कम करना लक्ष्य
PM मोदी ने लॉन्च की “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ घरों पर रूपटॉप सोलर लगाने का है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब व मध्यमवर्गी को बिजली के भार से मुक्ति मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।


सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि… pic.twitter.com/GAzFYP1bjV

— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024

अयोध्या से लौटने के बाद लिया निर्णय

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।