• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

स्टूडेंट वीजा से आतंकी हमले तक... हैदराबाद के साजिद अकरम ने सिडनी में मचाया कोहराम, खुफिया एजेंसियों की रडार से था बाहर

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हमले को अंजाम देने वाला साजिद अकरम मूल रूप से भारतीय नागरिक था। तेलंगाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 03:44:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Dec 2025 03:44:33 PM (IST)
स्टूडेंट वीजा से आतंकी हमले तक... हैदराबाद के साजिद अकरम ने सिडनी में मचाया कोहराम, खुफिया एजेंसियों की रडार से था बाहर
हैदराबाद के साजिद अकरम ने सिडनी में मचाया कोहराम

डिजिटल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हमले को अंजाम देने वाला साजिद अकरम मूल रूप से भारतीय नागरिक था। तेलंगाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वह हैदराबाद का निवासी था और साल 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। हालांकि, वहां उसने कोई औपचारिक शिक्षा पूरी नहीं की और फल विक्रेता बनने से पहले कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं।

निजी यात्राओं पर आता था भारत

साजिद कई वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता पाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। उसने आखिरी बार 2022 में अपना भारतीय पासपोर्ट रिन्यू कराया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह जितनी बार भी भारत आया, वे उसकी निजी यात्राएं थीं, जो केवल परिवार और संपत्ति के मामलों तक सीमित थीं। भारत में किसी भी चरमपंथी गतिविधि या आतंकी संगठन से उसका कोई संबंध नहीं मिला। उसने कभी पाकिस्तान की यात्रा भी नहीं की थी।


खुफिया एजेंसियों की रडार से बाहर

साजिद ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी (ASIO) की निगरानी में नहीं था। हालांकि, 2019 में उसके 24 वर्षीय बेटे और हमले के सह-आरोपी नवीद से स्थानीय 'इस्लामिक स्टेट सेल' से संबंधों को लेकर पूछताछ हुई थी, पर तब उसे खतरा न मानते हुए छोड़ दिया गया था। जांच में स्पष्ट हुआ है कि पिता-पुत्र भारत से संचालित किसी चरमपंथी समूह से नहीं जुड़े थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

साजिद ने 2000-2001 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी की थी और 2001 में उसे हैदराबाद लेकर आया था। 2004 में वह अपने बेटे नवीद को दादा-दादी से मिलवाने लाया, लेकिन 2009 में पिता की मृत्यु पर वह भारत नहीं आया। फिलहाल तेलंगाना पुलिस साजिद के पुराने संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें... कोचीन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित बचे 160 यात्री