• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: पटना में प्रदर्शन कर रहे BTET-CTET पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें Video

Bihar News: बता दें कि करीब चार सालों से शिक्षक अभ्यर्थी सीटेट, बीटेट पास करने के बाद भी नौकरी के इंतजार में बैठे हैं। गर्दनीबाग में 38 दिनों के शांतिपूर्ण धरने के बावजूद शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी ने उनकी सुधि नहीं ली।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 13 Dec 2022 04:30:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Dec 2022 05:07:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bihar: पटना में प्रदर्शन कर रहे BTET-CTET पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें Video

Bihar News: पटना में BTET-CTET पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और सभी को खदेड़ दिया। दरअसल सातवीं चरण के बहाली की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आये और डाक बंगला चौराहा जाम कर दिया। इससे पूरे पटना में ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई। इससे निपटने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया। आपको बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 38 दिनों से गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। मगर सरकार के द्वारा सातवीं चरण की बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर ये विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करने निकले। इन्हें भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने डाक बंगला चौराहे पर रोक लिया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से भी खदेड़ दिया। देखें वीडियो -

#WATCH | Police lathi-charge aspirants qualified for Bihar Teachers’ Eligibility Test (TET) and Central Teachers’ Eligibility Test (CTET) holding protest against the state government demanding their recruitment, in Patna pic.twitter.com/G5aXGd2om9

— ANI (@ANI) December 13, 2022

अभ्यर्थियों की मांग

पुलिस प्रशासन ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और समझाने की कोशिश की। लेकिन छात्र वापस जाने के लिए तैयार नहीं थे। डाक बंगला चौराहा के जाम हो जाने से आधे पटना में जाम की स्थिति हो गयी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह पिछले 3 साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इसके बाद पुलिस ने डंडों की मदद से छात्रों को खदेड़ दिया। बता दें कि करीब चार सालों से शिक्षक अभ्यर्थी सीटेट, बीटेट पास करने के बाद भी नौकरी के इंतजार में बैठे हैं। गर्दनीबाग में 38 दिनों के शांतिपूर्ण धरने के बावजूद शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी ने उनकी सुधि नहीं ली। विभाग के उदासीन रवैये के कारण शिक्षक अभ्यर्थियों में काफी रोष है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।