यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है, क्या भाजपा के 40 विधायक बदलेंगे पाला… इस नेता के बयान से मची खलबली
Bihar Politics: बिहार में चुनावी साल में सियासी माहौल गर्म है। ताजा खबर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से है, जिसके संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। सहनी ने जब यह बता कही, तब तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे।
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 10:05:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 10:08:01 AM (IST)
बिहार में अभी एनडीए की सरकार है और नीतीश मुख्यमंत्री हैं।HighLights
- बिहार में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव
- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण बना मुद्दा
- सत्ता पक्ष - विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
ब्यूरो, पटना। क्या विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? क्या भाजपा में बड़ी बगावत होगी और उसके 40 विधायक पाला बदलेंगे? ये सवाल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान के बाद उठे हैं।
मुकेश सहनी ने राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने हमारे चार विधायक छीने हैं, हम उनके 40 विधायक छीनेंगे। वीआईपी ने शुक्रवार को पटना के बापू सभागार में फूलन देवी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया था। सहनी ने इसी दौरान तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) की मौजूदगी में यह बात कही।
![naidunia_image]()
(विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी )
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- कार्यक्रम में नेताओं ने फूलन देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता फूलन देवी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहा है।
- वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वह बिहार की जनता के हक और अधिकार के लिए लड़ेंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार और 11 साल से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, पलायन बढ़ा है। बिहार में किसानों की आय कम हुई है, बिहार सभी क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।
तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से 20 साल पुरानी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। लोगों से अपील है कि महागठबंधन की सरकार बनाइए, जिसमें बिहार की तरक्की की बात हो। यहां भी क्लिक करें - पहली बार सिर्फ 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे Nitish Kumar, जानिए किस नेता का है बतौर CM सबसे छोटा कार्यकाल
हिम्मत है तो करें चुनाव का बहिष्कार: चिराग पासवान
बिहार में वोटर्स लिस्ट मुद्दे पर तीखी बयानजारी हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग वोटर्स लिस्ट अपडेट करने के नाम पर वोटर्स की छंटनी कर रहा है। इसी मुद्दे पर पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी जारी रही तो वे चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं।
इस पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जवाब दिया है। चिराग ने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि हिम्मत है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं।