• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Delhi Blast: अब तक 9 लोगों की मौत और 20 लोग घायल , NCR-यूपी हाई अलर्ट पर

Red Fort Delhi Blast News Updates : सोमवार की शाम दिल्ली में एक जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। इस घटना में 15 लोग...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 10 Nov 2025 07:21:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 03:43:41 AM (IST)
Delhi Blast: अब तक 9 लोगों की मौत और  20 लोग घायल , NCR-यूपी हाई अलर्ट पर
Red Fort Blast: दिल्ली में बड़ा विस्फोट, कार धमाके में 9 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए आतंकी हमले (Red Fort Delhi Blast News Updates) से दिल्ली दहल उठी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब तक इसके आतंकी हमला होने की पुष्टि नहीं की है। बम विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि चार किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई दी और विस्फोट (Delhi Car Explosion) में चपेट में आने से आसपास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

naidunia_image

वहीं, 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 20 लोग घायल हुए है। जांच एजेंसी इसे आतंकी कनेक्शन की तरह जांच कर रही है। दिल्ली धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका जिस कार में हुआ है उसके हरियाणा नंबर है। गाड़ी का नंबर HR26-7674 है। यह गाड़ी नदीम खान के नाम से रजिस्टर्ड है। इसने डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला के रहने वाले सलमान को गाड़ी बेच दी थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि धमाके के वक्त लोग गाड़ी में सवार थे।


naidunia_image

दिल्ली पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि इस ब्लास्ट में टेरर एंगल है या नहीं। जिस i-20 कार में पहले ब्लास्ट हुआ वह कर छत्ता रेल पुरानी दिल्ली की तरह से दरियागंज की तरह जा रही थी। लाल किला के सामने आने पर उसमें तेज ब्लास्ट हुआ जिससे कार हवा में उछल गई। इसके बाद आसपास की कारों में आग लग गई। हादसे में उस कार में सवार तीन लोगों के अलावा अब तक 8 लोगों की मौत हुई है।

naidunia_image

जल्द घटनास्थल पर पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली CP और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से भी बात की है। दिल्ली CP और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम नतीजे जनता के सामने रखेंगे। जल्द ही मौके पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।

#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah says "This evening, around 7 pm, a blast occurred in a Hyundai i20 car at the Subhash Marg traffic signal near the Red Fort in Delhi. The blast injured some pedestrians and damaged some vehicles.… pic.twitter.com/BfRei3r3tx

— ANI (@ANI) November 10, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए धमाके के बाद हालात का जायजा लिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और हालात के बारे में अपडेट लिया है। वहीं, ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी आईबी चीफ से बात की है। साथ ही उन्होंने दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर से भी घटना पर चर्चा की है।

घटनास्थल से दूर तक खून दिख रहा है। इस तस्वीर में धमाका स्थल से कोई 200 मीटर दूर यह स्थिति है।

धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की दुकान और मंदिर तक क्षति पहुंची है। लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास कार में धमाके के बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। साथ ही कई लोग घायल हुई है। इस घटना में 30 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है।

naidunia_image

दिल्ली में धमाकों की क्रोनोलॉजी

naidunia_image

दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली है। बता दें कि धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की दुकान और मंदिर तक क्षति पहुंची है। लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास कार में धमाके के बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। लोकनायक अस्पताल में हादसे के शिकार लोगों की बॉडी आने का सिलसिला जारी है। साथ ही जानकारी यह भी मिल रही है कि करीब 15 लोगों को लोकनायक अस्पताल लाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री कुछ देर में पहुंचेंगे लोकनायक अस्पताल

दिल्ली सरकार के निर्देश पर लोकनायक अस्पताल में अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा चुके सर्जरी आदि के सभी डॉक्टरों को अस्पताल में वापस बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार अधिकारियों से रिपोर्ट ले रही हैं और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद देखने के लिए अधिकारियों से कहा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह कुछ देर में ही लोकनायक अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

naidunia_image

उन्होंने बताया कि सभी लोक नायक अस्पताल में ही ज्यादातर मरीज लाए गए हैं। वह अस्पताल से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोकनायक अस्पताल के सर्जरी आदि विभागों के ड्यूटी समाप्त कर गए सभी डॉक्टर वापस अस्पताल में आ चुके हैं, पर्याप्त डॉक्टर, स्टाफ और कर्मचारियों सभी ड्यूटी पर लगे हैं।

naidunia_image

छह एंबुलेंस और दमकल की पांच गाडियां मौजूद

मौके पर छह एंबुलेंस और दमकल की पांच गाडियां पहुंची हैं। कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है। धमाके के बाद पास की दुकानों में आग लग गई है वह मंदिर के कांच भी टूट गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

naidunia_image

घटना के बाद आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ डॉग स्क्वाड की मदद से सामान की जांच कर रही है। सीएमओ के आदेश के बाद लोक नायक अस्पताल परिसर को खाली कराया गया है। पेशेंट की एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही यमुनापार में भी अलर्ट है। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच जा रही है।

naidunia_image

naidunia_image

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और वजह को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही यूपी, मुंबई समेत कुछ जगहों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

naidunia_image

हादसे की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी कार में बैठे थे। जाम की स्थिति थी। गाड़ी में बैठे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। एक व्यक्ति उसकी गाड़ी के ऊपर गिरा। उसकी मौत हो चुकी थी।

naidunia_image

दिल्ली में आतंकी हमले को देखते हुए गुरुग्राम में हाई अलर्ट

दिल्ली में आतंकी हमले को देखते हुए गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीसीपी वेस्ट को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सड़क पर उतारा गया है। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर नाकेबंदी कर दी गई है। यहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। खासकर दूसरे राज्यों के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से आने वाले चालकों व उसमें मौजूद लोगों के पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें... Inside Story: अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक... डॉक्टरों की खौफनाक आतंकी साजिश का पूरा खुलासा