• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

सोनम वांगचुक ने आखिर 26 दिन बाद अनशन तोड़ा, पीएम मोदी ने तुरंत दी प्रतिक्रिया, कहा-जल्‍द पुराना वज़न प्राप्‍त करें

प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश के कुछ देर बाद ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक को अनशन के 27व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 01:37:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:26:22 AM (IST)
सोनम वांगचुक ने आखिर 26 दिन बाद अनशन तोड़ा, पीएम मोदी ने तुरंत दी प्रतिक्रिया, कहा-जल्‍द पुराना वज़न प्राप्‍त करें
सोनम वांगचुक ने आखिर अपना अनशन तोड़ दिया है। फोटो- सोशल मीडिया।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर 26 दिवसीय अनशन समाप्त कराया।
  2. वांगचुक ने संवाद से लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाधान को महत्वपूर्ण बताया।
  3. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

डिजिटल डेस्‍क। 24 जुलाई की आधी रात बड़ी खबर सामने आई है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने आखिर 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक को अनशन के 27वें दिन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

सोनम वांगचुक का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है । शुक्रवार रात को दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई चर्चा के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। उन्‍होंने एक्‍स पर पोस्‍ट करके इसकी जानकारी दी।


उन्‍होंने लिखा कि "अभी-अभी यूनियन मिनिस्टर जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के सीनियर लीडर्स की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया।

इससे पहले अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के 65 पार्लियामेंट मेंबर मुझसे मिलने आए थे या लेटर पर साइन करके मुझसे अनशन तोड़ने की रिक्वेस्ट की थी। यह अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में हो सकने वाली हिंसा को देखते हुए किया गया..."

26 दिनों तक चले अनशन का शरीर पर असर

  • डाॅक्टरों के अनुसार, लगातार 26 दिनों तक चले अनशन का असर शरीर पर पड़ा है। इसलिए सोनम वांगचुक को कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
  • उन्हें चरणबद्ध तरीके से सामान्य आहार दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अनशन समाप्त होने के बाद सरकार और आंदोलनकारियों के बीच औपचारिक वार्ता की प्रक्रिया तेज हो सकती है
  • इससे संबंधित मुद्दों के समाधान का रास्ता निकलने की उम्मीद बढ़ गई है।

वांगचुक ने कहा-विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया फैसला

  • अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में, वांगचुक ने कहा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह और लद्दाख की एपेक्स बाडी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने अंततः 26 दिनों के बाद अपना उपवास तोड़ा।
  • पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलने या पत्र पर हस्ताक्षर करके मुझे उपवास तोड़ने के लिए प्रेरित किया।
  • यह विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए मैं जल्द एक वीडियो में शर्तों को विस्तार से समझाऊंगा।
  • इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को कहीं भी न होने दें।’

कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री ने जारी किया था वीडियो संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश के कुछ देर बाद ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा था कि कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है। नीट पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए हैं, गुनहगारों को पकड़ा गया है और वे जेल में हैं।

PM Modi Video: पेपर लीक पर देर रात पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, 5 प्वाइंट में समझें उनके संबोधन की 5 बड़ी बातें

केवल रिजल्‍ट से सरकार संतुष्‍ट नहीं, इसलिए फास्‍ट ट्रैक कोर्ट की बात कही

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो, इसलिए तत्काल परीक्षाएं कराना जरूरी था। सरकार ने कम से कम समय में 22 लाख छात्रों के लिए परीक्षा का प्रबंध किया। पांच-छह दिन पहले 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। लेकिन सरकार इतने से संतुष्ट होने वाली नहीं है, इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के विभागों को निर्देश दिए थे।

पीएम मोदी ने कहा, आप स्‍वस्‍थ रहें

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने की खबर सामने आने के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने पोस्‍ट करके कहा कि, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।

जेपी के हाथों पिया ज्‍यूस, देखें तस्‍वीरें

naidunia_image

naidunia_image

Prime Minister Narendra Modi tweets, "I urge Sonam ji to follow his routine as per the doctors' advice and regain his old weight as soon as possible..." pic.twitter.com/do0LJDu6S0

— ANI (@ANI) July 23, 2026

naidunia_image

Activist Sonam Wangchuk tweets, "Just now in the presence of Union Ministers JP Nadda & Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 in members of parliament from different political parties had visited or… pic.twitter.com/tm8SorZB51

— ANI (@ANI) July 23, 2026