बसपा प्रमुख मायावती की माता रामरती का निधन, रविवार को दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 13 Nov 2021 08:55:46 PM (IST)
Updated Date: Sat, 13 Nov 2021 08:57:16 PM (IST)
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता रामरती का निधन हो गया है। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती जी का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथे ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया और कहा कि, उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!