By Poll Results 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत पांच राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं। पंजाब में संगरूर (Sangrur) लोकसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने AAP के गुरमेल सिंह को हरा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस तरह अब आम आदमी पार्टी की एक भी सीट नहीं है। वहीं यूपी में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के आसार हैं। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। यहां पढ़िए त्रिपुरा (4 विधानसभा सीटें), उत्तर प्रदेश (2 लोकसभा सीटें), दिल्ली (1 विधानसभा सीट), झारखंड (1 विधानसभा सीट) की उपचुनाव का परिणाम
By Poll Results 2022 LIVE Updates: पढ़िए ताजा अपडेट
यहां भी क्लिक करें; जानिए रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट का परिणाम
2.05 PM: सिमरनजीत सिंह मान 1989 व 1999 में भी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व आइपीएस हैं। 1984 में आपरेशन ब्लू स्टार के बाद नौकरी छोड़ दी थी। खालिस्तान के समर्थक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में अमरगढ़ सीट से दूसरे स्थान पर रहे थे।
1.35 PM: संगरूर में शिरोमणि अकाली दल की जीत
पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने AAP के गुरमेल सिंह को हरा दिया है। सिमरनजीत सिंह मान 5,628 मतों के अंतर से आगे चल रहे थे।
1.05 PM: संगरूर में शिरोमणि अकाली दल की बढ़त कायम
1.05 PM: झारखंड मांडर उपचुनाव 7th round
1.03 AM: दिल्ली राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश भाटिया 11,555 वोट से हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
12.00 PM: झारखंड मांडर उपचुनाव
11.40 AM: झारखंड मांडर उपचुनाव
11.40 AM: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट पर विधानसभा चुनाव जीत लिया है। भाजपा ने जुबराजनगर सीट पर भी जीत हासिल की है। इसके अलावा, अगरतला से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन जीत गए हैं।
#byelection 2022 11.19 AM: संगरूर लोकसभा उपचुनाव...
शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान की लीड घटी। अब भी 2375 मतों से आगे। आप के गुरमेल सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
11.17 AM: दिल्ली राजेंद्र नगर सीट
11.12 AM: संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम | भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, शिअद (अमृतसर) की सिमरनजीत सिंह मान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
11.11 AM: झारखंड मांडर विधानसभा उपचुनाव मतगणना
1. गंगोत्री कुजूर (भाजपा) - 8041
2. शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 7929
3. सुभाष मुंडा - 1256
4. दिनेश उराँव - 133
5. रेखा कुमारी - 64
6. शिवपाल लोहरा - 33
7. अग्नि तिर्की - 147
8. अशोक उराँव - 38
9. आनंद पॉल तिर्की - 37
10. जॉन तिर्की - 61
11. देव कुमार धान - 3048
12. नीरज उराँव - 72
13. मार्शल बारला - 132
14. सुशील उराँव - 190
15. NOTA - 229
15. Total Vote - 21410
10.21 AM: झारखंड मांडर विधानसभा उपचुनाव मतगणना
1. गंगोत्री कुजूर, भाजपा - 3940
2. शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस - 3990
3. सुभाष मुंडा - 379
4. दिनेश उराँव - 59
5. रेखा कुमारी - 28
6. शिवपाल लोहरा - 16
7. अग्नि तिर्की - 90
8. अशोक उराँव - 16
9. आनंद पॉल तिर्की - 17
10. जॉन तिर्की - 30
11. देव कुमार धान - 1585
12. नीरज उराँव - 43
13. मार्शल बारला - 57
14. सुशील उराँव - 90
15. NOTA - 107
10.21 AM: संगरूर लोकसभा उपचुनाव...
1. सिमरनजीत सिंह मान (शिअद-अ) 110483 वोट (35.38%)
2. गुरमेल सिंह (आप) 109493 वोट (35.07%)
3. दलबीर सिंह गोल्डी (कांग्रेस) 35552 वोट (11.39%)
4. केवल सिंह ढिल्लों (भाजपा) 27537 वोट (8.82%)
5. कमलदीप कौर (शिअद-बसपा) 20187 वोट (6.46%)
10.20 AM: त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है - टाउन बारदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा; चुनाव आयोग के मुताबिक अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
9.51 AM: संगरूर लोकसभा उपचुनाव...
1. सिमरनजीत सिंह मान (शिअद-अ) 62315 वोट (36.34%)
2. गुरमेल सिंह (आप) 61177 वोट (35.67%)
3. दलबीर सिंह गोल्डी (कांग्रेस) 18685 वोट (10.9%)
4. केवल सिंह ढिल्लों (भाजपा) 13645 वोट (7.96%)
5. कमलदीप कौर (शिअद-बसपा) 10575 वोट (6.17%)
9.51 AM: झारखंड : मांडर विधानसभा उपचुनाव
9.41 AM: आजमगढ़ में सपा आगे चल रही है तो रामपुर में भाजपा ने बढ़त बनाई हुआ है। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। वहीं दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
9.01 AM: संगरूर लोकसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी पीछे
1. सिमरनजीत सिंह मान (शिअद-अ) 13030 वोट (37.77%)
2. गुरमेल सिंह (आप) 11858 वोट (34.38%)
3. केवल सिंह ढिल्लों (भाजपा) 3529 वोट (10.23%)
4. दलबीर सिंह गोल्डी (कांग्रेस) 3446 वोट (9.99%)
5. कमलदीप कौर (शिअद-बसपा) 1587 वोट (4.6%)
9.00 AM: यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1000 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। वहीं बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
8.30 AM: लोकसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। दोपहर एक बजे तक सांसद का नाम भी घोषित होने की संभावना है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। मतगणना मंडी समिति में करायी जा रही है। यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मतगणना एजेंटों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया है। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी के अलग-अलग पंडाल बने हैं ।
8.25 AM: दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सिर्फ 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ। आप नेता राघव च़ड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। त्रिपुरा में अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर सीटों की चार विधानसभा सीटों के साथ ही झारखंड की मांडर और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया है।
By Poll Results 2022 LIVE Updates: इन सीटों पर हो रही काउंटिंग