• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly By Polls Result 2024 Live: पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस का जादू, बंगाल में ममता का कमाल, टीएमसी ने चारों सीटों पर जमाया कब्जा

मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और तमिलनाडु की कुल 13 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना अंतिम दौर में है। अब तक के रुझानों/नतीजों ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 07:19:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 05:37:02 PM (IST)
Assembly By Polls Result 2024 Live: पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस का जादू, बंगाल में ममता का कमाल, टीएमसी ने चारों सीटों पर जमाया कब्जा
कांग्रेस और INDI गठबंधन के दलों की जीत का असर राष्ट्रीय स्तर पर भी पड़ेगा। फोटो में जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।

HighLights

  1. 13 में से 5 सीटों पर कांग्रेस की जीत
  2. बिहार में JDU-RJD को मिली हार
  3. हमीरपुर सीट पर BJP प्रत्याशी की जीत

एजेंसी, नई दिल्ली (Assembly By-poll Elections Result)। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम चरण में है। अब तक के रुझानों और नतीजों के अनुसार, INDIA गठबंधन के दलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने हिमाचल और उत्तराखंड में अच्छी जीत दर्ज की। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने अपने गढ़ बचाए रखे। भाजपा को बमुश्किल दो जीत मिली है। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स।

जानिए सभी 13 सीटों का अब तक का हाल

  • हिमाचल प्रदेश की देहरा और नालागढ़ सीट कांग्रेस ने जीती।
  • हिमाचल की हमीरपुर सीट पर BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा जीते।
  • उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, दोनों सीटों कांग्रेस को गईं।
  • मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। चारों सीटें जीत ली हैं।
  • पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीती।
  • बिहार के रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी ने जदयू व आरजेडी को हराया।
  • तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर DMK आगे चल रही है।

अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा आगे: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट (Live Amarwada By Election Result) पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली, लेकिन यह जीत उतनी आसान नहीं रही, जितनी लग रही थी। मतगणना के शुरू मेंं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह आगे चल रहे थे, फिर पीछे हो गए और आखिर में करीब 3000 वोट से जीत दर्ज कर सके।


West Bengal Upchunav Result Live: पश्चिम बंगाल की चार में से तीन सीट (रायगंज, रानाघाट दक्षिण और बागदा) पर टीएमसी ने जीत दर्ज कर ली है। माणिकताला सीट पर उसका प्रत्याशी आगे चल रहा है। टीएमसी की जीत खासतौर पर भाजपा के लिए झटका है।

Punjab, Jalandhar West Upchunav Result Live: आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने एक तरफा जीत हासिल की है। 11 राउंड की मतगणना तक मोहिंदर भगत को 46,064 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस की प्रत्याशी सुरिंदर कौर को 14,668 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 15,393 मत मिले थे। चुनाव आयोग ने यहां परिणाम घोषित कर दिया है।

13 सीटों के रुझान, जानिए कहां कौन-सा दल आगे

राज्य BJP कांग्रेस TMC अन्य
मध्यप्रदेश 1 - - -
हिमाचल 1 2 - -
उत्तराखंड - 2 - -
प. बंगाल - - 4 -
पंजाब - - - AAP
बिहार - - - निर्दलीय
तमिलनाडू - - - DMK

Himachal Up Chunav Result LIVE: हिमाचल प्रदेश में तीनों सीटों के परिणाम आ चुके हैं। देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस जीती, जबकि हमीरपुर सीट भाजपा को कई। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की। वहीं, हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीत गए हैं। नालागढ़ में कांग्रेस आगे है।

Bihar Upchunav Result 2024 Live: रुपौली विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के कलाधर मंडल को 8211 मतों से हराया। राजद प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं।

Uttarakhand Upchunav Result 2024 Live: उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को झटका लगा है। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को हराया। बदरीनाथ सीट पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को हार का सामना करना पड़ा। उन्‍हें कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने हराया।

naidunia_image

naidunia_image

Assembly By Polls Result: क्या था पिछली बार का परिणाम

  • 13 विधानसभा सीट
  • 3 भाजपा
  • 2 कांग्रेस
  • 8 अन्य दल/प्रत्याशी