• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के समय कुछ ऐसा था नजारा दिखे गहरे गड्डे, इसरो ने जारी किया वीडियो

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 2 मिनट 17 सेकंड का वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चांद की सतह बेहद स्प...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 09:45:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 09:57:17 PM (IST)
Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के समय कुछ ऐसा था नजारा दिखे गहरे गड्डे, इसरो ने जारी किया वीडियो
लैंडर इमेजर कैमरे ने चंद्रमा की तस्वीर खींची।

HighLights

  1. चंद्रयान-3 की सफलता से अंतरिक्ष क्षेत्र में संभावनाओं के दरवाजे खुले।
  2. चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर सुरक्षित उतारा।
  3. भारत चंद्रमा सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।

बेंगलुरु। Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चंद्रमा की सतह को छूने से पहले की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने 2 मिनट 17 सेकंड का वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लैंडर जैसे नीचे जाता है। वैसे ही चांद की सतह बेहद स्पष्ट नजर आती है।

सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को लिखा पत्र

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को पत्र लिखकर चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई संदेश भेजा है। अपने पत्र में कांग्रेस नेता ने लिखा, 'इस शानदार कामयाबी से मैं बहुत रोमांचित हूं। यह सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है, खासकर युवा पीढ़ी के लिए। मैं इस सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई देती हूं।'


भारत की दुनिया भर में हो रही है वाहवाही

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक और ऐतिहासिक लैंडिग के लिए भारत को बधाई। इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। वहीं, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेन ने कहा कि भारतीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण। भारत अंतरिक्ष की खोज में एक असल अग्रदूत बन गया है। भारत की सफलता समूची दुनिया के शोधकर्ताओं को फायदा पहुंचाएगी।

Here is how the Lander Imager Camera captured the moon's image just prior to touchdown. pic.twitter.com/PseUAxAB6G

— ISRO (@isro) August 24, 2023

इस महान विजय पर बहुत खुश हूं- दलाई लामा

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। लामा ने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'यह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है, जिन्होंने हमेशा से ही विज्ञान को बढ़ावा दिया।' बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, भूटान, नॉर्वे और मेडागास्कर समेत विश्व के कई अन्य नेताओं ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता पर भारत को शुभकामनाएं दी है।