• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 के रोवर के रास्ते में आया बड़ा गड्ढा, फिर प्रज्ञान ने बदली ऐसे चाल

Chandrayaan-3 Mission Latest Update: रोवर को अपने स्थान से तीन मीटर आगे स्थित चार मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा। रोवर को वापस लौटने का आदेश...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 28 Aug 2023 07:19:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Aug 2023 07:34:59 PM (IST)
Chandrayaan-3 के रोवर के रास्ते में आया बड़ा गड्ढा, फिर प्रज्ञान ने बदली ऐसे चाल
Chandrayaan-3 Mission Latest Update

HighLights

  1. रोवर चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
  2. रोवर से जुड़ी नई जानकारी इसरो ने शेयर की है।
  3. 4 मीटर गहरा गड्ढा देखकर प्रज्ञान ने बदला रास्ता।

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Mission Latest Update: चंद्रयान-3 के रोवर ने चंद्रमा की सतह पर गड्ढा देखकर अपना रास्ता बदल लिया। यह गड्ढा चार मीटर व्यास का था। यह गड्ढा रोवर प्रज्ञान के सामने तीन मीटर की दूरी पर था। अब प्रज्ञान नए रास्ते पर चल रहा है। रोवर छोटे-मोटे क्रेटर को आसानी से पार कर सकता है।

अब तक रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है। उसके पेलोड्स ऑन हैं। इसरो ने बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर के पेलोड्स काम कर रहे हैं। तीनों का कम्यूनिकेशन बेंगलुरु से बना हुआ है।


Chandrayaan-3 Mission: On August 27, 2023, the Rover came across a 4-meter diameter crater positioned 3 meters ahead of its location. The Rover was commanded to retrace the path. It's now safely heading on a new path: ISRO pic.twitter.com/pzN2cmA58N

— ANI (@ANI) August 28, 2023

चांद की सतह का ग्राफ किया जारी

इससे पहले रविवार को इसरो ने विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के चंद्रमा की सतह पर मापी गई तापमान का ग्राफ जारी किया। अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।

पेलोड्स पर कौन-से रोवर हैं?

  • रोवर पर दो पेलोड्स लगे हुए हैं। पहला लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप है। यह एलिमेंट कंपोजिशन का अध्ययन करेगा।
  • दूसरा पेलोड अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर है। यह चंद्रमा की सतह पर मौजूद रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता का अध्ययन करेगा। साथ ही खनिजों की खोज भी करेगा।

रोवर का आकार कितना है?

रोवर का वजन 26 किग्रा है। यह तीन फीट लंबा, 2.5 फीट चौड़ा और 2.8 फीट ऊंचा है। इसमें छह पहिये लगे हैं। यह 1600 फीट तक चंद्रमा की सतह पर जा सकता है। इसकी स्पीड एक सेंटीमीटर प्रति सेकंड हैं।