यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Smile Please: प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की फोटो, ISRO ने बताया, ‘इमेज ऑफ द मिशन’
चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर चक्कर लगा रहा है। रोवर ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर का पता लगा लिया है। अब हाइड्रोजन की खोज जारी है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 30 Aug 2023 01:45:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 06:01:09 PM (IST)
ISRO ने कैप्शन दिया है कि Smile PleaseHighLights
- 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था विक्रम लैंडर
- चंद्रमा पर घूम रहा है प्रज्ञान रोवर
- ऑक्सीजन और सल्फर का पता लगा चुका है
बेंगलुरु (Chandrayaan-3 Mission)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन की ताजा फोटो जारी की है। इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर से नीचे उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर पूरी सटीकता से काम कर रहा है। अब रोवर ने लैंडर की तस्वीर खींची है, जिसे इसरो ने अपने एक्स हेंडल पर जारी किया है।
इसरो ने इसे
‘इमेज ऑफ मिशन’ करार दिया है। इसरो ने बताया कि रोवर (NavCam) पर लगे नेविगेशन कैमरे ने यह तस्वीर ली है। मिशन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण NavCams को बेंगलुरु में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किया गया था।
प्रज्ञान रोवर ने हाल ही में चंद्रमा पर आक्सीजन और सल्फर का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब हाइड्रोजन का पता लगाया जा रहा है। यहि हाइड्रोजन मिलती है तो इससे चंद्रमा पर ईंधन का विकल्प खोजा जा सकेगा।