• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 News: रोवर प्रज्ञान ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की, इसरो ने दिया ताजा अपडेट

Chandrayaan-3 Rover Update: इसरो ने बताया कि रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय कर ली है। रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर म...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 08:35:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 08:35:26 PM (IST)
Chandrayaan-3 News:  रोवर प्रज्ञान ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की, इसरो ने दिया ताजा अपडेट
इसरो ने रोवर का वीडियो जारी किया।

HighLights

  1. इसरो ने सुनाई एक और गुड न्यूज।
  2. रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय की।
  3. रोवर प्रज्ञान का सोलर पैनल भी खुल चुका है।

बेंगलुरु। Chandrayaan-3 Rover Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा कि रोवर ने 8 मीटर की दूरी तय कर ली है। रोवर पेलोड एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड काम कर रहे हैं।

रोवर के बाहर आने का वीडियो भी जारी किया

इसरो ने इससे पहले रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो जारी किया था, जो इमेजर कैमरे में कैप्चर हुई थी। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।


Chandrayaan-3 Mission:

All planned Rover movements have been verified. The Rover has successfully traversed a distance of about 8 meters.

Rover payloads LIBS and APXS are turned ON.

All payloads on the propulsion module, lander module, and rover are performing nominally.…

— ISRO (@isro) August 25, 2023

दो हफ्ते रोवर चांद पर सफर करेगा

अगले दो हफ्ते रोवर चंद्रमा की सतह पर करीब 500 मीटर सफर करेगा। 26 किग्रा वजन और 6 पहिए वाले रोवर हर घंटे करीब डेढ़ मीटर और दिनभर में 35 से 36 मीटर चलेगा।

रोवर डेटा भेज रहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को बताया था कि लैंडर और रोवर दोनों काम कर रहे हैं। संपर्क बना हुआ है। रोवर डेटा लैंडर को भेज रहा है। लैंडर से ऑर्बिटर इसरो को मिल रहा है। इसरो चैयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि लैंडर सटीक तरीके से उतरा है। उसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के 4.5 किमी गुणा 2.5 किमी के मैदानी हिस्से के बीच उतरना था। वह 300 मीटर दूर उतरा। लैंडिंग परफेक्ट थी और टचडाउन के वक्त लैंडर की स्पीड 2 मीटर प्रति सेंकड से कम थी।