• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली विक्रम लैंडर की तस्वीर, इसरो ने जारी किया फोटो

Chandrayaan-3: इस तस्वीर को चंद्रयान-3 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार ने लिया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 04:32:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 05:27:53 PM (IST)
Chandrayaan-3: चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली विक्रम लैंडर की तस्वीर, इसरो ने जारी किया फोटो
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा इसरो को भेजी गई तस्वीर।

Chandrayaan-3: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा गया चंद्रयान-3 लगातार नई तस्वीरें भेज रहा है। हाल ही में एक और तस्वीर इसरो को मिली है, लेकिन इस बार यह चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा भेजी गई है। इस तस्वीर को चंद्रयान-3 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार ने लिया है।

इसरो ने यह नई तस्वीर सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर जारी की है। इसमें बताया गया है कि यह फोटो विक्रम लैंडर की है। इसे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार ने 6 सितंबर 2023 को लिया है।


naidunia_image

ये सिंथेटिक एपर्चर रडार

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगा हुआ सिंथेटिक एपर्चर रडार किसी ग्रह की सतह और उपसतह की जानकारी निकालता है, जिसमें चंद्रमा के ऊपर रहते तो इसकी सतह की जांच करने के लिए शक्तिशाली सेंसर लगे हैं। यह रडार चंद्रमा की सतह पर रखी हर चीज को स्कैन कर लेता है। इसकी खासियत यह है कि फोटो लेने के लिए इसे सूर्य की रोशनी की कोई जरूरत नहीं होती।

Chandrayaan-3 Mission:

Here is an image of the Chandrayaan-3 Lander taken by the Dual-frequency Synthetic Aperture Radar (DFSAR) instrument onboard the Chandrayaan-2 Orbiter on September 6, 2023.

More about the instrument: https://t.co/TrQU5V6NOq pic.twitter.com/ofMjCYQeso

— ISRO (@isro) September 9, 2023

14 जुलाई को लांच हुआ था चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया था। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग की थी। इसके बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।