• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिराग पासवान ने कहा- हमारे संपर्क में जदयू के कई सांसद व विधायक, ठाकुर कविता विवाद पर कही ये बात

लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि जदयू के कई नेता, सांसद व विधायक हमारे संपर्क में हैं। जदयू में कुछ भ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 09:32:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 09:44:01 PM (IST)
चिराग पासवान ने कहा- हमारे संपर्क में जदयू के कई सांसद व विधायक, ठाकुर कविता विवाद पर कही ये बात
चिराग पासवान ने कहा- हमारे संपर्क में जदयू के कई सांसद व विधायक।

HighLights

  1. चिराग का जदयू में एक बड़ी टूट का दावा।
  2. जदयू के कई सासंद व विधायकों के संपर्क में होने का दावा।
  3. चिराग ने की राजद को घेरने की कोशिश।

राज्य ब्यूरो, पटना: लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि जदयू के कई नेता, सांसद व विधायक हमारे संपर्क में हैं। जदयू में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। चिराग पासवान से जब नाम पूछा गया, तो वह नेताओं के नाम लेने से बचते नजर आए।

चिराग पासवान ने जदयू के टूटने की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं आने वाले समय में JDU खंडित होगी। इसका नामो-निशान नहीं बचेगा। ये तो बस शुरुआत है। ललन सिंह के खिलाफ जदयू में बहुत असंतोष है। यह बात अब सबके सामने धीरे-धीरे आना शुरू हुई है। उन्होंने यह दावा किया कि अब कुछ दिन बाद जदयू में बहुत बड़ी टूट होगी।


#WATCH बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "इस(JDU) पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। हम पहले ही कह चुके हैं आने वाले समय में JDU खंडित होगी। इसका नामो-निशान नहीं बचेगा। ये तो बस शुरुआत है..." pic.twitter.com/xCSX1IVnbT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2023

ठाकुर विवाद पर राजद को घेरा

चिराग पासवान ने सांसद मनोज झा के ठाकुर वाले कविता मामले पर राजद को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं, लेकिन वो जिस पार्टी से आते हैं, वह जातीय आधारित पार्टी के तौर पर जानी जाती हैं। इन पार्टियों का उद्देश्य समाज को बांटकर उसका लाभ लेना रहा है।

चिराग पासवान ने ठाकुर विवाद पर राजद को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मनोज झा ने संसद के पटल पर जिस कविता को पढ़ा, वो बहुत पहले से है। किसी जाति को लेकर वह कविता नहीं लिखी है।